Mon. May 18th, 2026

20-21 मई को झारखंड प्रवास पर रहेंगे विहिप के केंद्रीय सह संगठन महामंत्री विनायकराव देशपांडे

IMG 20260518 WA0005 | Rashtra Samarpan News

रांची, 18 मई: विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय सह संगठन महामंत्री विनायकराव देशपांडे 20 और 21 मई को दो दिवसीय झारखंड प्रवास पर रांची पहुंचेंगे। इस दौरान वे संगठनात्मक बैठकों में शामिल होंगे तथा विभिन्न सामाजिक एवं विशिष्ट व्यक्तियों से मुलाकात करेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 मई को रांची स्थित विहिप के प्रदेश कार्यालय, किशोरगंज चौक में प्रांत मातृशक्ति टोली एवं सामाजिक समरसता विभाग के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में संगठन विस्तार, सामाजिक समरसता और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा होगी।

वहीं 21 मई को प्रातः प्रांत कार्यकारिणी बैठक आयोजित होगी, जिसमें प्रांत पदाधिकारी, विभिन्न आयामों के प्रमुख, विभाग मंत्री, विभाग संगठन मंत्री एवं जिलों के प्रभारी शामिल होंगे। इसके बाद उसी दिन संध्या 6:30 बजे से महानगर कार्यसमिति एवं महानगर में निवास करने वाले विभाग एवं प्रांत स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

विहिप झारखंड के प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने बताया कि अपने प्रवास के दौरान विनायकराव देशपांडे रांची में सामाजिक समरसता की दिशा में कार्य कर रहे विभिन्न सामाजिक प्रतिनिधियों एवं अन्य विशिष्ट व्यक्तियों से भी मुलाकात करेंगे।

उन्होंने बताया कि इस पूरे प्रवास के दौरान पटना क्षेत्र संगठन मंत्री आनंद पांडे भी उनके साथ उपस्थित रहेंगे।

Related Post

error: Content is protected !!