Mon. Jun 29th, 2026

झारखंड शराब घोटाला: पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव व बेटे रोहित से ईडी की पूछताछ, जांच तेज

jharkhand liquor scam | Rashtra Samarpan News

रांची, 29 जून: झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए राज्य के पूर्व वित्त मंत्री एवं कांग्रेस विधायक रामेश्वर उरांव और उनके पुत्र रोहित उरांव से पूछताछ की। ईडी ने दोनों को समन जारी कर रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में अलग-अलग तिथियों पर उपस्थित होने का निर्देश दिया था।

जांच एजेंसी शराब नीति के निर्माण, उसके अनुमोदन और कथित अनियमितताओं से जुड़े वित्तीय लेन-देन की पड़ताल कर रही है। ईडी को संदेह है कि नई आबकारी नीति लागू करने की प्रक्रिया में कुछ निजी कंपनियों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया। जांच के दौरान रोहित उरांव की कथित भूमिका और कुछ कंपनियों से उनके संबंधों की भी पड़ताल की जा रही है।

इस मामले में ईडी पहले ही कई आरोपियों से पूछताछ कर चुकी है। जांच एजेंसी ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। इस प्रकरण में निलंबित आईएएस अधिकारियों सहित कई लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

हालांकि, रामेश्वर उरांव या उनके पुत्र की ओर से मामले में किसी भी प्रकार की अनियमितता से इनकार किया गया है। दूसरी ओर, ईडी का कहना है कि पूछताछ और दस्तावेजों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Post

एक नजर इधर भी

error: Content is protected !!