Thu. Apr 23rd, 2026

बिहार के सरकारी स्कूल में प्रतिबंधित मांस मिलने से हड़कंप, 5 शिक्षक निलंबित- जांच जारी

Screenshot 2026 04 23 09 03 49 86 59ca41e6dac314271693cecb12ac99dc | Rashtra Samarpan News

रोहतास, 23 अप्रैल: बिहार के एक उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय में मिड-डे मील को लेकर गंभीर विवाद सामने आया है। स्कूल परिसर से कथित रूप से प्रतिबंधित मांस मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, चार थैलियों में करीब 7 किलो से अधिक मांस बरामद किया गया, जिसके बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

परिजनों का आरोप है कि यह मांस गोमांस हो सकता है और इसे मिड-डे मील के नाम पर बच्चों को परोसा जाता था। हालांकि, प्रशासन ने अभी तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है।

हंगामे के बाद शिक्षा विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कूल के 5 शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। जिला प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं और खाद्य पदार्थ के नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए हैं।

बताया जा रहा है कि स्कूल में करीब 200 बच्चे पढ़ते हैं। घटना के बाद अभिभावकों में काफी आक्रोश है और वे दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई स्पष्ट हो पाएगी और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति को नियंत्रण में रखते हुए इलाके में शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

Related Post

एक नजर इधर भी

error: Content is protected !!