रामगढ़, 27 अप्रैल: शहर के एक साधारण मोहल्ले में रहने वाले दर्जी के बेटे राजीव गुप्ता ने अपनी लगन और अथक मेहनत से इतिहास रच दिया है। राजीव ने एसएससी सीजीएल परीक्षा में सफलता हासिल कर इनकम टैक्स विभाग में ऑफिस असिस्टेंट के पद पर चयनित होने का गौरव प्राप्त किया है।
राजीव गुप्ता के माता-पिता पेशे से दर्जी हैं। छोटे से कमरे में बैठकर दिन-रात पढ़ाई करने वाले राजीव ने आर्थिक तंगी और संसाधनों की कमी के बावजूद कभी हार नहीं मानी। वर्षों के संघर्ष के बाद आज उनका बेटा सरकारी नौकरी पाकर परिवार की खुशियों को चार चांद लगा रहा है।
इससे पहले राजीव कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अपनी प्रतिभा साबित कर चुके हैं, जिनमें शामिल हैं:
• SSC Selection Post 2025
• सुप्रीम कोर्ट जूनियर कोर्ट असिस्टेंट (फाइनल मेरिट)
• IB SA
• रेलवे NTPC (ग्रेजुएट एवं अंडरग्रेजुएट)
• दिल्ली हाई कोर्ट जूनियर जुडिशियल असिस्टेंट (प्रीलिम्स में शानदार प्रदर्शन)
इसी संस्थान के दूसरे छात्र देवेंद्र कुमार सोनी ने भी NET JRF में सफलता हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। दोनों छात्रों की इस उपलब्धि के पीछे आकांक्षा एडु स्टेशन की निरंतर मार्गदर्शन और तैयारी का बड़ा योगदान रहा है।
आकांक्षा एडु स्टेशन के निदेशक उपेंद्र पांडे ने दोनों सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा, “यह उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे संस्थान की सामूहिक उपलब्धि है।” उन्होंने बताया कि दोनों मेधावी छात्रों का सम्मान 29 अप्रैल को सुबह 11 बजे संस्था परिसर में किया जाएगा।
यह सफलता उन हजारों युवाओं के लिए प्रेरणादायी उदाहरण है जो सीमित संसाधनों के बीच भी बड़े सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए अथक प्रयास करते हैं। राजीव और देवेंद्र की कहानी साबित करती है कि सच्ची मेहनत और मजबूत इरादे के सामने कोई भी मुश्किल बाधा नहीं बन सकती।

