Tue. Sep 15th, 2026

विकास नगर में दुर्गा पूजा की तैयारी तेज, पुरानी कमेटी को मिली फिर जिम्मेदारी

IMG 20260914 WA0009 1 | Rashtra Samarpan News

रामगढ़, 15 सितंबर: रामगढ़ कैंट क्षेत्र के विकास नगर जारा टोला स्थित श्री श्री नवदुर्गा मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर मोहल्लावासियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता रविकांत कुशवाहा ने की। इस दौरान पूजा समिति की ओर से वर्ष 2025-26 का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया गया। आय-व्यय का लेखा-जोखा देखने के बाद उपस्थित लोगों ने संतोष जताया और सर्वसम्मति से पूर्व की कमेटी को ही आगे भी जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया।

नई कार्यकारिणी में रविकांत कुशवाहा अध्यक्ष, हरेंद्र राय सचिव तथा अमरेन्द्र सिंह कोषाध्यक्ष बनाए गए। बैठक में इस वर्ष दुर्गा पूजा को पिछले वर्षों की तुलना में और भव्य एवं आकर्षक तरीके से आयोजित करने पर चर्चा हुई। इसके लिए समिति के सदस्यों ने सहयोग राशि जुटाने के उद्देश्य से जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है।

मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और आयोजन को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। बैठक में मंदिर को ट्रस्ट से जोड़ने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया। पूजा संपन्न होने के बाद ट्रस्ट गठन की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही गई।

बैठक में बैजू राय, जगन्नाथ महतो, दीपक सिंह, सदन सिंह रावत, राजकुमार यादव, रमेश महतो, संजय सिंह, अरविंद सिंह, संतोष कुमार, नवल शर्मा, चंद्रशेखर सिंह, विकास कुमार, मुकेश कुमार, अशोक सिंह, संजय श्रीवास्तव, राजकिशोर पासवान, कृष्ण प्रसाद कुशवाहा, अखिलेश तिवारी, रामचंद्र प्रसाद, आयुष कुमार, विनोद सिंह, वोकेस कुमार समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

Related Post

error: Content is protected !!