Sun. Sep 13th, 2026

नरेंद्र साहू उर्फ रवि साहू के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर वैश्य समाज ने किया आत्मीय स्वागत

IMG 20260913 190326 | Rashtra Samarpan News
Oplus_131072

रामगढ़, 13 सितंबर: राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर नरेंद्र साहू उर्फ रवि साहू का रविवार को शिवम इन होटल में झारखंड वैश्य समाज की टीम की ओर से आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और समाज को संगठित एवं मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।

समारोह में नरेंद्र साहू उर्फ रवि साहू ने कहा कि संगठन की ओर से मिली जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ समाज को एकजुट करने तथा समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों के बीच आपसी मेल-जोल और एक-दूसरे के सुख-दुःख में साथ खड़े रहने की भावना सामाजिक एकता को मजबूत करती है।

इस अवसर पर झारखंड वैश्य समाज के केंद्रीय अध्यक्ष नंदू गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, नगर परिषद उपाध्यक्ष रणधीर गुप्ता, वीरेंद्र साहू, शिवशंकर साहू, वर्णवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष संतोष वर्णवाल, दीनदयाल साहू, धनंजय पुटुस, साहू धर्मशाला अध्यक्ष उपेंद्र गुप्ता, मलेशिया समाज के पूर्व अध्यक्ष डोमन गुप्ता, शंकर वर्णवाल, महेश साव, पंकज वर्णवाल सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग एवं युवा साथी उपस्थित रहे।

समाज के लोगों ने नरेंद्र साहू उर्फ रवि साहू के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने को समाज के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व और सक्रियता से संगठन को मजबूती मिलेगी तथा समाजहित के कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

Related Post

error: Content is protected !!