रामगढ़, 09 जुलाई: रामगढ़ बाजार समिति के पीछे स्थित शांति नगर में जले हुए 100 KVA विद्युत ट्रांसफॉर्मर के स्थान पर मात्र 12 घंटे के भीतर नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। माननीय हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर विद्युत विभाग की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों को राहत मिली।
नए 100 KVA ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि एवं युवा नेता राजीव जायसवाल ने फीता काटकर किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने बिजली संकट का शीघ्र समाधान कराने के लिए सांसद मनीष जायसवाल और राजीव जायसवाल का आभार व्यक्त किया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए राजीव जायसवाल ने कहा कि सांसद मनीष जायसवाल के मार्गदर्शन में जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, “जनसेवा केवल हमारा दायित्व नहीं, बल्कि संकल्प है। दिन हो या रात, हम जनता की सेवा के लिए सदैव उपलब्ध हैं। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है। जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है और उसी विश्वास पर खरा उतरने के लिए हम लगातार कार्य कर रहे हैं।”
उन्होंने कहा कि बिजली, सड़क, पेयजल सहित जनसुविधाओं से जुड़े सभी मुद्दों पर संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जा रहा है और भविष्य में भी किसी भी समस्या के समाधान में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
इस अवसर पर समाजसेवी टिकेश्वर प्रसाद कुशवाहा, रूपलाल महतो, बबलू साव, अमन कुमार, रमेश महतो, बिपिन कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

