Sat. Oct 24th, 2026

नवदुर्गा मंदिर समिति ने पूजा में योगदान देने वाले युवक-युवतियों को किया प्रोत्साहित

IMG 20261023 WA0002 | Rashtra Samarpan News

विकास नगर में दुर्गा पूजा संपन्न होने पर आयोजित हुआ सम्मान समारोह, सहयोगियों का जताया आभार

रामगढ़, 24 अक्टूबर: विकास नगर स्थित श्री श्री नवदुर्गा मंदिर परिसर में शुक्रवार को दुर्गा पूजा के सफल समापन के उपलक्ष्य में पूजा समिति की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूजा के आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले मोहल्ले के लोगों, श्रद्धालुओं और युवाओं के प्रति आभार प्रकट किया गया।

समारोह के दौरान पूजा समिति ने दुर्गा पूजा में सक्रिय भूमिका निभाने वाले युवक-युवतियों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया। समिति के सदस्यों ने कहा कि धार्मिक आयोजनों की सफलता में युवाओं की भागीदारी और स्थानीय लोगों का सहयोग महत्वपूर्ण होता है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी सद्भाव, एकता और सहयोग की भावना मजबूत होती है।

सम्मानित होने वालों में आयुष राज, विशाल सिंह, सुमित चौहान, संजय कुमार, पीयूष राय, मुनमुन, स्नेहा, आयुष यादव तथा मंदिर के सेवादार गोपाल शामिल थे। समिति की ओर से सभी के कार्यों की सराहना की गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

पूजा समिति ने दुर्गा पूजा के दौरान प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी इसी तरह सहयोग बनाए रखने की अपील की।

कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष रविकांत कुशवाहा, कार्यकारी अध्यक्ष सदन सिंह रावत, सचिव हरेंद्र कुमार राय, कोषाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, उप कोषाध्यक्ष विनोद सिंह और मीडिया प्रभारी सुरेंद्र कुमार शर्मा के अलावा अरविंद सिंह, गिरधारी महतो, संतोष पंडित, नवल शर्मा, चंद्रशेखर सिंह, प्रभु पासवान, अशोक यादव, अनुज पांडेय, मुन्ना रजक, श्याम किशोर, विकास कुशवाहा, रणजीत सिंह, तरुण कुशवाहा, प्रदीप वर्मा, धांनजु महतो, संजय कुमार, विकास शर्मा और गगन चौधरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Related Post

error: Content is protected !!