रामगढ़ 31 मई: ब्रह्मर्षि परिषद रामगढ़ की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 31 मई 2026 को अशेश्वर सिंह ब्रह्मर्षि धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 2 जून 2026 (मंगलवार) को धर्मशाला परिसर में नि:शुल्क मेडिकल कैंप आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
यह मेडिकल कैंप ब्लॉक मोड़ स्थित तिरुपति हॉस्पिटल के संचालक पंकज कुमार सिंह के सौजन्य से लगाया जाएगा। कैंप में शहर के जाने-माने चिकित्सक उपस्थित रहेंगे और आम लोगों के स्वास्थ्य की नि:शुल्क जांच करेंगे। साथ ही जरूरतमंद मरीजों के बीच मुफ्त दवाइयों का भी वितरण किया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री संजय पांडे द्वारा किया जाएगा। ब्रह्मर्षि परिषद के अध्यक्ष रविंद्र शर्मा ने रामगढ़ शहर एवं आसपास के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे 2 जून को सुबह 9 बजे धर्मशाला पहुंचकर अपना पंजीकरण कराएं और इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं।
उन्होंने कहा कि ब्रह्मर्षि समाज हमेशा जनसेवा के कार्यों में अग्रणी रहा है और भविष्य में भी समाजहित एवं जनकल्याण के कार्यों के लिए तत्पर रहेगा।
बैठक में मुख्य रूप से संरक्षक सी.पी. संतन, डॉ. संजय सिंह, अशोक कुमार, नवल किशोर शर्मा, रजनीकांत राय, रंजीत कुमार सिंह, संत सिंह, ओम प्रकाश सिंह, कोषाध्यक्ष विभन सिंह, पंकज कुमार, संजय कुमार पांडे सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

