Tue. May 12th, 2026

रजरप्पा ज्वैलर्स लूट केस में पुलिस ने जमीन के नीचे से बरामद किया 1.5 किलो चांदी

IMG 20260512 WA0013 | Rashtra Samarpan News

रामगढ़। रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरपुर स्थित शिव शंकर ज्वैलर्स डकैती मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। एसआईटी टीम ने मुख्य आरोपी सुभानी अंसारी उर्फ ललका की पत्नी और दामाद को गिरफ्तार करते हुए जमीन में छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में जेवर बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 21 अप्रैल 2026 को एनएच-23 स्थित शिव शंकर ज्वैलर्स में हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े डकैती की घटना को अंजाम दिया था। मामले की जांच के लिए एसडीपीओ चंदन वत्स के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था।

जांच के दौरान पुलिस पहले ही सात अपराधियों को गिरफ्तार कर चुकी है। उनके पास से सोना-चांदी के जेवर, हथियार, कारतूस, बाइक, चारपहिया वाहन और मोबाइल फोन बरामद किए गए थे।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लूट के कुछ जेवर मांडू थाना क्षेत्र के बरकट्ठी गांव में छिपाकर रखे गए हैं। छापेमारी के दौरान मुख्य आरोपी की पत्नी नाजमा खातुन और दामाद शहनवाज हुसैन की निशानदेही पर जमीन में गाड़कर रखे गए जेवर बरामद किए गए।

बरामद सामान में हार, झुमके, डिजाइनर चूड़ियां, कंगन और अंगूठियां शामिल हैं। पुलिस ने करीब 134 पीस जेवर जब्त किए हैं, जिनमें लगभग 1350 ग्राम चांदी और 49 ग्राम सोना जैसी धातु शामिल है।

फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी फरार अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।

By Rashtra Samarpan

राष्ट्र समर्पण एक राष्ट्र हित में समर्पित पत्रकार समूह के द्वारा तैयार किया गया ऑनलाइन न्यूज़ एवं व्यूज पोर्टल है । हमारा प्रयास अपने पाठकों तक हर प्रकार की ख़बरें निष्पक्ष रुप से पहुँचाना है और यह हमारा दायित्व एवं कर्तव्य भी है ।

Related Post

error: Content is protected !!