Tue. May 12th, 2026

प्यार में टूटे युवक ने खुद पर चलाई गोली, इलाके में सनसनी

IMG 20260512 WA0011 | Rashtra Samarpan News

Love Affair Tragedy: Young Man Shot Himself in Ramgarh, Critical Condition

रामगढ़। शहर के बंगाली टोला इलाके में एक युवक द्वारा खुद को गोली मारने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए रांची रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक बंगाली टोला निवासी अंकित यादव का प्रेम संबंध परसोतिया की एक युवती के साथ था। बताया जा रहा है कि हाल ही में युवती की शादी किसी अन्य युवक से हो गई थी। शादी के बाद युवती अपने मायके रामगढ़ आई हुई थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अंकित यादव अपने कुछ दोस्तों के साथ युवती के घर के पास पहुंचा था। इसी दौरान उसने कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और अफरा-तफरी मच गई।

घटनास्थल पर काफी मात्रा में खून फैला हुआ था। वहीं पुलिस को मौके से एक खोखा भी मिला है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।

स्थानीय लोगों और दोस्तों की मदद से घायल युवक को पहले होप अस्पताल ले जाया गया, लेकिन सर्जन उपलब्ध नहीं होने के कारण उसे रांची रोड स्थित पॉलिडॉक्स अस्पताल भेजा गया। वहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेदांता अस्पताल, रांची रेफर कर दिया। फिलहाल युवक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि एसडीपीओ चंदन वत्स के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

By Rashtra Samarpan

राष्ट्र समर्पण एक राष्ट्र हित में समर्पित पत्रकार समूह के द्वारा तैयार किया गया ऑनलाइन न्यूज़ एवं व्यूज पोर्टल है । हमारा प्रयास अपने पाठकों तक हर प्रकार की ख़बरें निष्पक्ष रुप से पहुँचाना है और यह हमारा दायित्व एवं कर्तव्य भी है ।

Related Post

error: Content is protected !!