Wed. Sep 23rd, 2026

राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर याद किए गए उनके राष्ट्रप्रेम और साहित्यिक योगदान

IMG 20260923 WA0001 | Rashtra Samarpan News

रामगढ़, 23 सितंबर: रामगढ़ कैंट ब्रह्मर्षि परिषद के तत्वावधान में बुधवार को ब्रह्मर्षि धर्मशाला में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत दिनकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रामधारी सिंह दिनकर केवल राष्ट्रकवि ही नहीं, बल्कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौर में अपनी लेखनी से जनचेतना जगाने वाले महान साहित्यकार थे। उन्होंने अपनी ओजपूर्ण कविताओं के माध्यम से देशवासियों में राष्ट्रप्रेम और स्वतंत्रता की भावना को मजबूत किया। उनकी रचनाओं ने लोगों को जागरूक करने के साथ स्वतंत्रता आंदोलन को वैचारिक ऊर्जा प्रदान की।

वक्ताओं ने कहा कि दिनकर की साहित्यिक रचनाओं में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक चेतना और जनभावनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति देखने को मिलती है। उनका साहित्य आज भी समाज और नई पीढ़ी को देशहित तथा सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रेरित करता है।

कार्यक्रम में परिषद के अध्यक्ष अजय मिश्रा, संरक्षक प्रो. संजय सिंह, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र कुमार शर्मा, सदस्य संत सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Post

error: Content is protected !!