रामगढ़, 17 अगस्त: जिला ब्रह्महर्षी परिषद के तत्वावधान में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त, रविवार को असेश्वर सिंह ब्रह्महर्षी धर्मशाला, रामगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व परिषद के अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने किया।
समारोह की शुरुआत देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को नमन कर की गई। इसके बाद परिषद के सचिव दिवाकर सिंह ने ध्वजारोहण किया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि भारत की आजादी केवल इतिहास का एक अध्याय नहीं, बल्कि अनगिनत वीरों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की गाथा है। स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि देश के प्रति चिंतन और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने की आवश्यकता है। भारत की अखंडता, विकास और प्रगति के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए।
समारोह में परिषद के संरक्षक सीपी संतान, आरबी ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष रविंद्र प्रसाद शर्मा, मुकुंद तिवारी, कोषाध्यक्ष प्रसनजीत कुमार उर्फ मिशु, मीडिया प्रभारी सुरेंद्र कुमार शर्मा, नवल किशोर शर्मा, संत कुमार सिंह, अशोक सिंह, ओम प्रकाश सिंह, उमेश कुमार सिंह, मुरारी शर्मा, शालिग्राम सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, शशि भूषण सिंह, संजय कुमार शर्मा, विकास पांडेय, अखिलेश तिवारी, सुनील प्रसाद सिंह, रणजीत शर्मा, रामाशीष कुमार, सत्येंद्र सिंह, भरत लाल गोसाई, अशोक मिश्रा, विजय कुमार सिंह, शैलेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में परिषद के सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

