Sat. Oct 3rd, 2026
IMG 20261003 WA0002 | Rashtra Samarpan News

रामगढ़, 03 अक्टूबर: महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मेरा युवा भारत (MY Bharat) की ओर से सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत आयोजित इस अभियान में रामगढ़ फिटनेस एकेडमी के सदस्यों, माय भारत के स्वयंसेवकों तथा स्थानीय युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अभियान के दौरान युवाओं ने सिद्धू-कान्हू मैदान सहित आसपास के सार्वजनिक स्थलों की सफाई की। सामूहिक श्रमदान के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही दीवार लेखन के जरिए स्वास्थ्य, स्वच्छता और साफ-सफाई को लेकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता गोला स्पोर्ट्स ऑफिसर अजीत गुप्ता ने की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता किसी एक दिन या अभियान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है। उन्होंने युवाओं एवं नागरिकों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और कचरे को निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की।

मुख्य वक्ता शशि शेखर सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को राष्ट्र निर्माण से जोड़ा था। वहीं लाल बहादुर शास्त्री का जीवन सादगी, कर्तव्य और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। युवाओं को इन दोनों महापुरुषों के विचारों से प्रेरणा लेकर समाजहित में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

माई भारत के युवा कार्यकर्ता नितेश कुमार मोदी ने उपस्थित युवाओं को स्वच्छता को जनभागीदारी का अभियान बनाने तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में रामगढ़ फिटनेस एकेडमी के संचालक सिकंदर पाण्डेय, आदित्य सिंह, राहुल सिंह, नितेश अग्रवाल, पलक कुशवाहा, श्रवण कुमार, संगीता कुमारी सहित कई स्वयंसेवक, युवा साथी एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

Related Post

एक नजर इधर भी

error: Content is protected !!