Thu. Apr 16th, 2026

रामगढ़ में होमगार्ड बहाली को लेकर तेज हुई मांग, राज्यपाल से मिले राजीव जायसवाल

IMG 20260416 WA0008 | Rashtra Samarpan News

रामगढ़/रांची, 16 अप्रैल: रामगढ़ जिले में लंबित होमगार्ड बहाली प्रक्रिया को लेकर मांग तेज हो गई है। इसी क्रम में रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि सह युवा नेता राजीव जायसवाल ने रांची स्थित लोक भवन में संतोष गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात कर विस्तृत ज्ञापन सौंपा।

मुलाकात के दौरान जायसवाल ने राज्यपाल को अवगत कराया कि गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा, झारखंड द्वारा 8 जुलाई 2025 को जारी निर्देश के तहत राज्य के सभी जिलों में होमगार्ड बहाली प्रक्रिया शुरू करने की बात कही गई थी। इस निर्देश के अनुपालन में कई जिलों में भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, जिससे वहां के युवाओं को अवसर मिल रहा है।

हालांकि, रामगढ़ जिले में अब तक बहाली प्रक्रिया शुरू नहीं होने से युवाओं में भारी निराशा है। न तो कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है और न ही भर्ती को लेकर ठोस पहल की गई है। इससे हजारों अभ्यर्थी, जो लंबे समय से तैयारी कर रहे हैं, बेरोजगारी और अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं।

राजीव जायसवाल ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर अभ्यर्थियों द्वारा कई बार शांतिपूर्ण आंदोलन भी किया गया, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। उन्होंने इसे युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय बताते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

राजीव जायसवाल ने राज्यपाल से आग्रह किया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए रामगढ़ में अविलंब होमगार्ड बहाली प्रक्रिया शुरू कराने हेतु संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिए जाएं, ताकि योग्य युवाओं को अवसर मिल सके।

इस पर राज्यपाल संतोष गंगवार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया।

मौके पर मंशु बेदिया, बिक्की महतो, सूरज कुमार, सन्नी देओल महतो एवं नितीश कुमार महतो सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Post

एक नजर इधर भी

error: Content is protected !!