Fri. Mar 20th, 2026

रामगढ़ में डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया का भव्य आगमन, हिंदू नववर्ष पर एकजुटता और सक्रियता का संदेश

Screenshot 2026 03 20 08 38 42 17 a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6 | Rashtra Samarpan News

रामगढ़, 20 मार्च: हिंदू नववर्ष के अवसर पर 19 मार्च 2026 को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया का रामगढ़ में जोरदार आगमन हुआ। यह उनकी जिले में दूसरी यात्रा है, जिसने सनातन प्रेमियों और हिंदू संगठनों में भारी उत्साह भर दिया। सड़क मार्ग से पहुंचे डॉ. तोगड़िया का गोला क्षेत्र से शहर तक फूल-मालाओं, जयकारों और रोड शो के साथ भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम शाम 5 बजे सिद्धू-कान्हू मैदान, बाजार टांड से शुरू हुआ। यहां सनातन समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद थाना चौक, सतकौड़ी कॉम्प्लेक्स होते हुए जुलूस सुभाष चौक स्थित मां विध्नेश्वरी दुर्गा मंदिर के समीप पहुंचा। मुख्य सभा 6 बजे दुर्गा मंदिर परिसर में हुई, जहां बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

जनसभा में डॉ. तोगड़िया ने समाज में निष्क्रियता पर चिंता जताई और कहा, “विचार-विमर्श से नहीं, सक्रियता से बदलाव आता है।” उन्होंने मतभेद भुलाकर एकजुट होने, युवाओं की सक्रिय भूमिका और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने पर जोर दिया। गौ-हत्या जैसे मुद्दों पर सख्त कार्रवाई की मांग की तथा ‘हिंदू हेल्पलाइन’ (02066803300) का प्रचार किया।

सभा में विभिन्न वर्गों और समुदायों के सैकड़ों लोग शामिल हुए। स्थानीय कार्यकर्ताओं में प्रकाश मिश्रा, प्रशांत सिंह, दीपक मिश्रा, दीपक सिसोदिया, रविंद्र शर्मा, गौतम सिंह, पंकज भारती, अयोध्या प्रसाद वर्मा, मनोज सिंह, गप्पू यादव, विजय सिंह, पप्पू यादव और संतोष शाह सहित कई प्रमुख चेहरे मौजूद रहे।

कार्यक्रम की सफलता से जिले में हिंदू संगठनों में नया उत्साह देखा जा रहा है। डॉ. तोगड़िया के संदेश ने एकजुटता और सांस्कृतिक सक्रियता की नई दिशा दी है।

Related Post

एक नजर इधर भी

error: Content is protected !!