गुवाहाटी, 19 मार्च 2026, भारतीय जनता पार्टी ने आगामी असम विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 88 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जबकि पार्टी कुल 89 सीटों पर चुनाव लड़ेगी मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा अपनी पारंपरिक सीट जालुकबारी से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगे।
यह सूची पार्टी की मजबूत स्थिति और हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम में जारी विकास कार्यों पर भरोसे को दर्शाती है। हिमंत सरमा जालुकबारी से लगातार जीत दर्ज करते आए हैं और इस बार भी उनकी उम्मीदवारी को पार्टी का सबसे मजबूत दांव माना जा रहा है।
सूची में एक बड़ा सरप्राइज कांग्रेस से हाल ही में शामिल हुए पूर्व सांसद प्रद्युत बोरदोलोई को दिसपुर सीट से टिकट दिया गया है। यह सीट असम की राजधानी गुवाहाटी का दिल मानी जाती है और यहां से BJP ने मजबूत दावेदारी पेश की है।
भाजपा की रणनीति के तहत असम की 126 विधानसभा सीटों में से:
• भाजपा – 89 सीटें
• असम गण परिषद- 26 सीटें
• बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट- 11 सीटें
चुनाव आयोग के अनुसार, असम में मतदान 9 अप्रैल 2026 को एक चरण में होगा, जबकि मतगणना 4 मई को प्रस्तावित है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह पहली सूची में कई मौजूदा विधायकों और मंत्रियों को दोबारा मौका दिया गया है, साथ ही नए चेहरों को भी जगह मिली है। पूरी सूची में महिलाओं की संख्या भी उल्लेखनीय है, जिसमें कम से कम 6 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और अन्य नेताओं ने कहा कि यह सूची पार्टी की जीत की मजबूत नींव रखेगी और असम में फिर से एनडीए सरकार बनाने का रास्ता साफ करेगी।

