Sat. Jul 27th, 2024

भारत की सभी समस्याओं का समाधान है जनसँख्या नियंत्रण कानून : जनसंख्या समाधान फाउंडेशन (JSF)

 

—रितेश कश्यप 

जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बना तो भारत में हो सकता है गृहयुद्ध : अनिल
चौधरी

जनसँख्या नियंत्रण कानून के विरोध में देश में कुछ राजनैतिक दल

बढती जनसंख्या को रोकने के लिए अविलंब जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बना तो
भारत में गृहयुद्ध हो सकता है। जनसंख्या विस्फोट के कारण देश में गरीबी
, अशिक्षा, भुखमरी,
बेरोजगारी,
अपराध आदि
समस्याएं बढ़ रही हैं। जनसँख्या नियंत्रण कानून के विरोध में देश में कुछ राजनैतिक
दल भ्रम फ़ैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उक्त बातें रामगढ़ ब्लॉक स्थित एक निजी होटल
के सभागार में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने के लिए बैठक के आयोजन में मुख्य
अतिथि के तौर पर मौजूद अनिल चौधरी ने कहा। श्री चौधरी ने आगे कहा की इसे लेकर जनसंख्या
समाधान फाउंडेशन की टीम दोनों सदनों के सांसदों, विधायकों और भारत के राष्ट्रपति से
भी मिल चुकी है।

 

राष्ट्र की उन्नति चाहने वाला ही इस कानून का समर्थक होगा : ममता सहगल

 

बैठक में शामिल जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक ममता सहगल ने भी
लोगों को संबोधित किया। ममता सहगल ने कहा वो कश्मीर की मूल निवासी हैं मगर उन्हें
अपने ही देश में 13 वर्ष की उम्र से ही शरणार्थियों वाला जीवन जीना पड़ रहा है। उन्होंने
बताया की पढ़ा लिखा भारतीय सभ्य समाज तो अपने और देश की चिंता करते हुए देश की
उन्नति में सहयोग करता है मगर कुछ लोग इस देश में रहते हुए भी इस देश की चिंता
नहीं करते, उन्हें सिर्फ अपने कौम या समुदाय की आबादी बढाने से मतलब है। अगर भारत
सरकार ये कानून नहीं बनाती है तो देश के लोगों को कश्मीर से भयावह स्थिति का सामना
करना पड़ेगा। उह कानून किसी जाती या धर्म के खिलाफ नहीं है बल्कि देश की उन्नति और
समाज की भलाई के लिए है। हालाँकि देश के कुछ लोगों को देश की भाली से मतलब नहीं है
इसीलिए वो इस कानून के खिलाफ नजर आते रहते हैं। उन्होंने इस मुहीम से जुड़ने के लिए
लोगों से अपील किया है। ममता सहगल ने आगे बताया कि केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
और रा.स्वं.संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इन्द्रेश कुमार अगले कुछ महीनों
में देश के अनेक शहरों में जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन द्वारा आयोजित जनसंख्या
आंदोलन को गति दे रहे हैं और आगे भी अनेक कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे।

 

पिछले 8 वर्षों से जनसंख्या नियंत्रण कानून की कर रहा है फाउंडेशन :  कृष्ण मुरारी

जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन के राष्ट्रीय महासचिव और झारखंड राज्य के संयोजक कृष्ण
मुरारी ने बताया कि जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर यह संगठन पिछले
8 वर्षों से पुरे देश में
काम कर रहा है। इसी क्रम में जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन देशभर में
2 वर्ष का अखिल भारतीय प्रवास
कर रहा है। इसके तहत पुरे देशभर के लगभग
200 शहरों में बड़ी सभाएं
प्रस्तावित की गई हैं।

 

विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिवनदंन प्रसाद,  अर्चना महतो, मनोज मंडल मौजुद रहे। बैठक की
अध्यक्षता छोटू वर्मा और दीपक मिश्रा ने किया। संचालन नीरज मंडल और लालू शर्मा ने
किया था । कार्यक्रम संयोजक और जसफा कार्यकर्ता छोटू वर्मा और दीपक मिश्रा ने
बताया कि जनसंख्या नियंत्रण कानून के अभियान को रामगढ सहित पूरे प्रदेश में फैलाया
जाएगा। इस दौरान रामगढ़ जिला समिति का विस्तार भी किया गया जिसमे रामगढ़ जिला
अध्यक्ष शिवानंद प्रसाद सिंह, महिला जिला अध्यक्ष अर्चना महतो को मनोनीत किया गया
है। 

 | Website

राष्ट्र समर्पण एक राष्ट्र हित में समर्पित पत्रकार समूह के द्वारा तैयार किया गया ऑनलाइन न्यूज़ एवं व्यूज पोर्टल है । हमारा प्रयास अपने पाठकों तक हर प्रकार की ख़बरें निष्पक्ष रुप से पहुँचाना है और यह हमारा दायित्व एवं कर्तव्य भी है ।

By Rashtra Samarpan

राष्ट्र समर्पण एक राष्ट्र हित में समर्पित पत्रकार समूह के द्वारा तैयार किया गया ऑनलाइन न्यूज़ एवं व्यूज पोर्टल है । हमारा प्रयास अपने पाठकों तक हर प्रकार की ख़बरें निष्पक्ष रुप से पहुँचाना है और यह हमारा दायित्व एवं कर्तव्य भी है ।

Related Post

error: Content is protected !!