Sat. Jul 27th, 2024

कोलेबिरा उपचुनाव में जीत से रामगढ़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष

झारखंड के कोलेबिरा विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी नमन विक्सल कोडांगी की जीत ने राज्य कांग्रेस में नई जान फूंक दी है। कोलेबिरा उपचुनाव कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि झारखंड मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय जनता दल ने झारखंड पार्टी के प्रत्याशी नमन एक्का को अपना समर्थन दिया था। जिला कांग्रेस ने कोलेबिरा उपचुनाव में जीत की खुशी मनाते हुए स्थानीय सुभाष चौक में पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटी। कांग्रेस नेता पंकज तिवारी ने कहा की कोलेबिरा के उपचुनाव से यह साबित हो रहा है कि झारखंड की वर्तमान सरकार अपने कार्यकाल में लोगों का शोषण कर रही है। आगे उन्होंने कहा कि पारा शिक्षक पर झारखंड सरकार अत्याचार कर रही है और झारखंड में जनता कांग्रेस को सत्ता में देखना चाहती है। मौके पर जिला पार्षद ममता देवी, रणधीर गुप्ता ,तेज नाथ महतो ,रविंद्र साहू, जनार्दन पाठक ,आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल मुंडा, कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष उपेंद्र महतो, किसान खेत मजदूर के अध्यक्ष महेश यादव ,राजू वर्मा, खगेंद्र साव ,जेएस राय, अभिमन्यु तिवारी ,सुशील कुशवाहा, मनरेगा कांग्रेस के अध्यक्ष जमुना साव, नंदकिशोर बेदिया, बलराम साहू, जेके अग्रवाल, राजन करमाली, सुरेश मुंडा, बबलू मुंडा ,डब्लू चंद्रवंशी, अमित कुमार सिंह, राजेंद्र नारायण ,गुप्तेश्वर मिश्रा, बजरंग महतो ,सुधीर कुमार मंगलेश, कमलेश महतो सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 | Website

राष्ट्र समर्पण एक राष्ट्र हित में समर्पित पत्रकार समूह के द्वारा तैयार किया गया ऑनलाइन न्यूज़ एवं व्यूज पोर्टल है । हमारा प्रयास अपने पाठकों तक हर प्रकार की ख़बरें निष्पक्ष रुप से पहुँचाना है और यह हमारा दायित्व एवं कर्तव्य भी है ।

By Rashtra Samarpan

राष्ट्र समर्पण एक राष्ट्र हित में समर्पित पत्रकार समूह के द्वारा तैयार किया गया ऑनलाइन न्यूज़ एवं व्यूज पोर्टल है । हमारा प्रयास अपने पाठकों तक हर प्रकार की ख़बरें निष्पक्ष रुप से पहुँचाना है और यह हमारा दायित्व एवं कर्तव्य भी है ।

Related Post

error: Content is protected !!