Tue. Jan 20th, 2026

शिमला के बराबर कांके और मैक्लुस्कीगंज में ठंड

images 33 | Rashtra Samarpan News

झारखंड इन दिनों भीषण ठंड की चपेट में है। 24 में से 19 जिले ऐसे हैं, जहां का सबसे कम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच है। रांची जिले का कांके और मैक्लुस्कीगंज में ठंड शिमला के बराबर पहुंच गया है।

कांके का न्यूनतम तापमान जहां 3.3 डिग्री है, वहीं मैक्लुस्कीगंज का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री है। मौसम विभाग ने बढ़ती ठंड को देखते हुए राज्य के सात जिलों में कोल्ड वेब का यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने गढ़वा, पलामू, चतरा, गुमला, रामगढ़, बोकारो तथा चतरा जिले में यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों का न्यूनतम तापमान पिछले कुछ दिनों से 10 डिग्री से नीचे चल रहा है।

राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस है। इसके साथ ही राज्य के करीब-करीब सभी जिलों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे है। शनिवार को शहरी क्षेत्र में सबसे अधिक ठंड चाईबासा में पड़ी। वहां का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

वहीं डालटेनगंज का तापमान भी 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। कड़कड़ाती ठंड के कारण कांके और मैक्लुस्कीगंज में मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को जमी हुई ओस की बूंद दिखी। ओस की वजह से जमीन में बर्फ की चादर सी दिखने लगी है।

By Rashtra Samarpan

राष्ट्र समर्पण एक राष्ट्र हित में समर्पित पत्रकार समूह के द्वारा तैयार किया गया ऑनलाइन न्यूज़ एवं व्यूज पोर्टल है । हमारा प्रयास अपने पाठकों तक हर प्रकार की ख़बरें निष्पक्ष रुप से पहुँचाना है और यह हमारा दायित्व एवं कर्तव्य भी है ।

Related Post

एक नजर इधर भी

error: Content is protected !!