Sat. Jul 27th, 2024

मेरे राम आ रहे हैं…

तुम अयोध्या आओ न आओ तुम्हारी मर्जी, तुम प्राण प्रतिष्ठा का बहिष्कार करो यह भी तुम्हारी मर्जी। तुम मुहूर्त, कर्मकांड, मंदिर शिल्प, मन्दिर की पूर्णता में कमी निकालो यह भी तुम्हारी मर्जी…

पर सुन लो, और जान भी लो कि…

पूरा भारत, बलिदानी कारसेवकों के परिवार, असली शिव सैनिक, सभी जगद्गुरु, महामंडलेश्वर, देश के सभी तीर्थों के महंत, प्रमुख मंदिरों के आचार्य, पीठाधीश्वर, सभी अखाड़ों के प्रमुख, देश के करोड़ों सनातनी तथा भारत के 8000 VVIP भी अयोध्या में आ रहे हैं।

देश के सभी धनकुबेर अम्बानी, अडानी, बिड़ला, नारायणमूर्ति, डालमिया, बजाज, प्रमुख उद्यमी, देश के प्रतिष्ठित लोग जिन्होंने देश का नाम सम्पूर्ण विश्व मे ऊंचा किया है, वे सभी अयोध्या आ रहे हैं। सभी नामी खिलाड़ी, रामजी के भक्तजन तथा झारखंड की शबरी उर्मिला जो 31 सालों से मौन हैं, ये भी अयोध्या में आ रही हैं।

अयोध्या के पास के 105 गांवों के क्षत्रिय जिन्होंने 500 वर्षों से राम मंदिर बनने तक पगड़ी, जूते नहीं पहनने की सौगंध ली हुई है वो, और सभी वे व्यक्ति जिनके हृदय में राम बसतें हैं, सभी अयोध्या आ रहे हैं। केरल से कश्मीर और नेपाल से भूटान तक, असम बंगाल से लेकर राजस्थान गुजरात तक राम में आस्था और विश्वास रखने वाले सभी अयोध्या में आ रहे हैं।

वे लोग जो भगवान राम को जीते हैं राम के लिये मरते हैं, जिनका संबोधन राम राम है। जिनकी आस्था, अस्मिता, आत्मगौरव और अभिमान राम हैं, वे सभी अयोध्या आ रहे हैं। कोई 8000 किलोमीटर से सिर पर श्री रामचरण पादुका रखे हुए पैदल, कोई कार, कोई गाड़ी, कोई ट्रेन से आ रहे हैं, पर सभी आ रहे हैं, सब पधार रहे हैं, पूरा देश नाच रहा है, झूम रहा है।

जगह जगह श्रीराम की पूजा हो रही है, बंदनवार सज रहे हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं, नए-नए गीत बनाए जा रहे हैं नई नई पुस्तकों का विमोचन हो रहा है। नए नए भजन बनाए जा रहे हैं, सामूहिक कार्यक्रम हो रहे हैं, गोष्ठियां हो रही है, चर्चाएं हो रही हैं। पूरा राष्ट्र खुशी में सब कुछ भूल कर नर्तन कर रहा है, कीर्तन कर रहा है, भजन कर रहा है, हर कोई आह्लादित है, उमंगित है।

500 सालों की प्रतीक्षा समाप्त हो रही है, अब प्रभु श्रीराम पधार रहे हैं, हमारे राम आ रहे हैं। वैसे ही जैसे रावण का वध करके वे अयोध्या पधारे थे। उस समय केवल अयोध्या ने तैयारियां की थी, आज पूरा देश उनके स्वागत में घी के दीए जला रहा है।

श्रीराम मन्दिर के कुछ महत्वपूर्ण बिन्दु इस प्रकार हैं…

१. राम मंदिर के भूतल का निर्माण समर्पण निधि के ब्याज से ही पूरा हो गया है।
२. नेपाल, कंबोडिया, सिंगापुर, श्रीलंका, इंडोनेशिया, थाईलैंड जैसे कई देशों ने अयोध्या में अपने काउंसलेट बनाने के लिए भारत सरकार से भूमि मांगी है।
३. अयोध्या में पर्यटन से 55000 करोड़ वार्षिक आने वाले हैं, आसपास के 6-7 जिलों के आर्थिक परिदृश्य में परिवर्तन आने वाला है।
४. अयोध्या में 160 नए होटल खोलने के लिए प्राइवेट कंपनियों के प्रस्ताव आ चुके हैं।
५. करोड़ों रुपए का चढ़ावा राम मंदिर में प्रतिदिन आने वाला है।
६. अयोध्या विश्व की सांस्कृतिक चेतना का केंद्र बनने वाला है।
८. 22 जनवरी राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन 50000 करोड़ रुपए का व्यवसाय होने वाला है।
८. राम मन्दिर का इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में कई गुना वृद्धि हो चुकी है। एलएनटी का शेयर ₹400 से 972 पहुंच चुका है और ₹4000 तक जा सकता है।
९. अयोध्या में अब अंतरराष्ट्रीय पुष्पक विमान चलने वाला है, और सरयू में क्रूज भी चलने वाला है।
१०. 22 जनवरी प्रतिष्ठा के दिन संपूर्ण विश्व टेलीविजन पर लाइव जुड़कर पूरे विश्व में एक नया कीर्तिमान बनाने जा रहा है।

विरोधियो! तुम्हारी दुकान पर अब ताला पड़ने ही वाला है, अब भारत ही नहीं पूरा विश्व राममय होने वाला है।

जय जय श्रीराम

#साभार
@Modified_Hindu9

Related Post

error: Content is protected !!