Wed. Aug 19th, 2026
FB IMG 1785510174420 | Rashtra Samarpan News

रामगढ़, 01 अगस्त: झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के विरोध में भारतीय जनता पार्टी, रामगढ़ कैंट मंडल द्वारा शनिवार को प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने जेपीएससी, जेएसएससी, सीजीएल एवं उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की।

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं के कारण राज्य के होनहार एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उनका कहना था कि सीआईडी जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं तथा इस मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी भी हुई है। भाजपा ने मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं व्यापक जांच सीबीआई से कराई जाए, ताकि सभी दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई हो सके और योग्य एवं मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को न्याय मिल सके।

मशाल जुलूस में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में रामगढ़ कैंट मंडल भाजपा के उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल, महामंत्री सौरभ जायसवाल, मंत्री आकाश गुप्ता, निशा सिन्हा, सुदीप मिश्रा, दिनेश सिंह, शशि शेखर सिंह, सरदार अनमोल सिंह, शीतल सिंह, संजय सिंह, छोटन सिंह, महेंद्र प्रजापति, राजेश ठाकुर, नरेंद्र चंचल, तरुण शाह, मनोज सिंह, सूरज पासवान, संजय अग्रवाल, महेश चौधरी, संजय श्रीवास्तव, अरविंद सिंह, मणिशंकर ठाकुर, बैजनाथ सिंह, नीरज सिंह, राहुल रजक एवं राहुल चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, परीक्षा घोटालों की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।

Related Post

error: Content is protected !!