Sun. Aug 2nd, 2026

पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी, रांची में अलीम अंसारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग

images 7 | Rashtra Samarpan News

रांची, 02 अगस्त: राजधानी रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। साहेर गांव निवासी अलीम अंसारी के खिलाफ भाजपा के एक पदाधिकारी ने नगड़ी थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अलीम अंसारी ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा हटिया के विधायक के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। साथ ही वीडियो में कथित रूप से जान से मारने की धमकी भी दी गई है।

आवेदन में कहा गया है कि इस प्रकार की टिप्पणी न केवल जनप्रतिनिधियों की गरिमा के खिलाफ है, बल्कि सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था को भी प्रभावित कर सकती है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

नगड़ी थाना पुलिस ने आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए बताया कि वायरल वीडियो और उससे जुड़े अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक, भड़काऊ अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री पोस्ट या साझा करने से बचने की अपील की है।

उल्लेखनीय है कि समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी और एफआईआर दर्ज होने अथवा अन्य कानूनी कार्रवाई के संबंध में आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा था।

Related Post

एक नजर इधर भी

error: Content is protected !!