Sun. Nov 22nd, 2026

49वें जनता दरबार में उठा स्ट्रीट लाइट का मुद्दा, जल्द समाधान का मिला आश्वासन

IMG 20261122 WA0000 | Rashtra Samarpan News

नई सराय-गिद्दी मार्ग पर सीसीएल डॉक्टर कॉलोनी से बिन्झार तक रोशनी की व्यवस्था करने की मांग

रामगढ़, 23 नवंबर: दीपावली एवं छठ महापर्व के कारण पिछले कुछ दिनों से जनता दरबार का आयोजन नहीं हो पाने के बाद धनंजय कुमार पुटूस ने वार्ड संख्या-01 में 49वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें क्षेत्र के नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को उनके समक्ष रखा।

इस दौरान आरबीएसएस के जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार एवं अमर बोदरा के नेतृत्व में वार्ड संख्या-01 के नागरिकों ने नई सराय-गिद्दी मार्ग पर सीसीएल डॉक्टर कॉलोनी से बिन्झार तक स्ट्रीट लाइट नहीं होने का मुद्दा उठाया। नागरिकों ने बताया कि सड़क पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं होने से राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। अंधेरे के कारण दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।

नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए धनंजय कुमार पुटूस ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर उक्त मार्ग पर जल्द स्ट्रीट लाइट लगवाने की दिशा में हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिया।

उन्होंने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को सुनना, उनकी आवाज संबंधित विभागों तक पहुंचाना और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना है। क्षेत्र के विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए यह पहल आगे भी जारी रहेगी।

Related Post

error: Content is protected !!