Wed. Apr 29th, 2026

रामगढ़ में हिंदू जनजागृति समिति ने सौंपा ज्ञापन, ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ की जांच की मांग

IMG 20260430 WA0000 | Rashtra Samarpan News

रामगढ़, 29 अप्रैल 2026:

हिंदू जनजागृति समिति ने रामगढ़ के जिला उपायुक्त ऋतुराज को ज्ञापन सौंपकर बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कथित ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ और धर्मांतरण के मामलों की गहन जांच की मांग की है।

समिति का कहना है कि महाराष्ट्र के नासिक स्थित एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में हिंदू महिला कर्मचारियों के साथ यौन उत्पीड़न, धर्मांतरण के लिए दबाव और धार्मिक गतिविधियों को लेकर जबरदस्ती जैसे गंभीर आरोप सामने आए हैं। इस मामले में 7 आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।

समिति ने आशंका जताई है कि यह मामला केवल नासिक तक सीमित नहीं हो सकता, बल्कि मुंबई सहित देश के अन्य शहरों में भी फैला हो सकता है। इसे एक बड़े संगठित षड्यंत्र के रूप में देखते हुए पूरे देश में इसकी जांच की मांग की गई है।

ज्ञापन के माध्यम से समिति ने राज्य प्रशासन से यह भी मांग की है कि जिन कंपनियों में कर्मचारियों की सुरक्षा और धार्मिक स्वतंत्रता सुनिश्चित नहीं है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही सभी आईटी और बहुराष्ट्रीय कंपनियों का विशेष ऑडिट कराया जाए।

समिति ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो वह जन-आंदोलन शुरू करेगी।

इस अवसर पर समिति के पूर्व-पूर्वोत्तर भारत राज्य समन्वयक शंभू गवारे सहित कार्यकर्ता रणजीत सिंह, राजेश कुमार सिंह, वरुण पोद्दार और अनुरंजन कुमार मौजूद रहे।

By Rashtra Samarpan

राष्ट्र समर्पण एक राष्ट्र हित में समर्पित पत्रकार समूह के द्वारा तैयार किया गया ऑनलाइन न्यूज़ एवं व्यूज पोर्टल है । हमारा प्रयास अपने पाठकों तक हर प्रकार की ख़बरें निष्पक्ष रुप से पहुँचाना है और यह हमारा दायित्व एवं कर्तव्य भी है ।

Related Post

एक नजर इधर भी

error: Content is protected !!