रामगढ़, 21 जून। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रामगढ़ के विकास नगर में स्थानीय निवासी सुरेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में बुजुर्गों के साथ सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लेकर योग के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, कपालभाति तथा विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। योगाभ्यास के दौरान स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और सकारात्मक जीवनशैली के महत्व पर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुरेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन के लिए ऊर्जा प्रदान करता है और स्वस्थ बुढ़ापे का सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक लाभ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ध्यान, याददाश्त, सोचने और निर्णय लेने की क्षमता को भी बेहतर बनाता है। बढ़ती उम्र में स्वस्थ और सक्रिय बने रहने के लिए योग की भूमिका पूरे विश्व में लगातार बढ़ रही है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मधु गुप्ता, मुन्ना राजक, पी. मोहंता, सदन सिंह राउत, अंकुर सिंह, अलख नारायण सिंह, शालिग्राम सिंह, गिरजान राम, ललन सिंह, अमरनाथ प्रसाद, राजू करमाली, अजीत पाठक, रविंद्र मुंडा, संतोष मोहंता, बी.एन. झा, महेंद्र कुमार सहित अन्य स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
योग दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने लोगों को नियमित योग अपनाकर स्वस्थ जीवन जीने का संदेश दिया।

