रामगढ़, 11 अगस्त। अशेश्वर सिंह ब्रह्मर्षि धर्मशाला में रविवार को ब्रह्मर्षि परिषद रामगढ़ की वार्षिक आमसभा आयोजित की गई। आमसभा में परिषद के जिला अध्यक्ष के चुनाव, संगठन के पुनर्गठन एवं विस्तार तथा धर्मशाला के सुचारू संचालन के लिए समिति गठन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
आमसभा की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष रविंद्र प्रसाद शर्मा ने की, जबकि संचालन संरक्षक डॉ. संजय सिंह ने किया। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने अपने विचार रखे और निवर्तमान अध्यक्ष के कार्यकाल की सराहना की। रविंद्र प्रसाद शर्मा ने अपने कार्यकाल का विवरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि उनका कार्यकाल काफी लंबा हो गया है, इसलिए अब नए अध्यक्ष का चुनाव होना चाहिए। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि समाज ने उन्हें जो प्रेम और स्नेह दिया है, उसे वे जीवनभर नहीं भूलेंगे।
इसके बाद रविंद्र प्रसाद शर्मा ने अध्यक्ष पद के लिए अजय कुमार मिश्रा के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका आमसभा में उपस्थित सदस्यों ने ध्वनि मत से समर्थन किया। इसी क्रम में नवल शर्मा ने सचिव पद के लिए दिवाकर सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे भी सर्वसम्मति से पारित किया गया। वहीं, कोषाध्यक्ष पद के लिए रविंद्र प्रसाद शर्मा ने प्रसन्नजीत सिंह उर्फ मिशु के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे आमसभा ने ध्वनि मत से स्वीकृति प्रदान की।
संरक्षक आरवी ठाकुर, सीपी संतन, बीएन सिंह, मुकुंद तिवारी और रंजीत पांडे सहित अन्य सदस्यों ने निवर्तमान अध्यक्ष रविंद्र प्रसाद शर्मा के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा से धर्मशाला और परिषद के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई।
कार्यक्रम के अंत में निर्वतमान कोषाध्यक्ष विभन सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। आमसभा में भू-दाता परिवार के सदस्यों अनमोल सिंह, ओम प्रकाश सिंह, जय नंदन शर्मा, जीएस राय, नवल किशोर शर्मा, संत सिंह, अशोक सिंह, सुरेंद्र शर्मा, मनोज राय, रामसेवन शर्मा, शैलेश कुमार चौधरी, वीरेंद्र झा, सत्येंद्र सिंह, नित्यानंद, अंजन सिंह, पंकज सिंह, दिनेश कुमार, आनंद कुमार, गौरव प्रधान, प्रदीप सिंह, परमानंद सिंह, वृंदावन सिंह, शालिग्राम सिंह, लोकेश सिंह, भारत लाल गोसाई, गिरजा सिंह, हरे कृष्णा शर्मा, हरे राम शर्मा, अनुज शर्मा, उमाकांत शुक्ला, पिंटू शर्मा, शशि सिंह, संजय सिंह, संजय सिन्हा, मुकुल कुमार, शंभूनाथ शर्मा, अवधेश कुमार ठाकुर, नवल किशोर पांडे, पिंटू सिंह, सुशील कुमार ठाकुर, रंजीत कुमार सिंह, रजनीकांत, रितेश कश्यप सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

