Mon. May 25th, 2026

भारत विकास परिषद् की प्रांतीय कार्यशाला संपन्न, सेवा और संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

IMG 20260525 WA0000 | Rashtra Samarpan News

रांची, 25 मई 2026: भारत विकास परिषद् दक्षिण झारखंड प्रांत द्वारा आयोजित प्रांतीय कार्यशाला का आयोजन रांची स्थित होटल कुकवेल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यशाला में दक्षिण झारखंड प्रांत की आठ शाखाओं के अलावा गढ़वा एवं चाईबासा से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यशाला के दौरान परिषद् के विभिन्न प्रकल्पों एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कार्यक्रम में परिषद् की क्षेत्रीय अध्यक्षा एवं राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्या सुमन सिंह, क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव दिनेश प्रसाद, दक्षिण झारखंड प्रांत अध्यक्ष सुधीर कर्ण तथा प्रांतीय महासचिव अरुण मिश्रा ने उपस्थित सदस्यों का मार्गदर्शन किया। मंच संचालन प्रांत संस्कार संयोजक गौरव पाण्डेय ने किया।

कार्यक्रम के दौरान सभी नवनियुक्त अधिकारियों ने अपने दायित्वों के निर्वहन हेतु शपथ ग्रहण किया। कार्यशाला में परिषद् के पाँच प्रमुख प्रकल्प संपर्क, सेवा, संस्कार, महिला सहभागिता एवं पर्यावरण पर विशेष रूप से चर्चा हुई।

इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्षा सुमन सिंह ने कहा कि भारत विकास परिषद् केवल एक संगठन नहीं, बल्कि समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी शाखाओं से समन्वय और सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में प्रांतीय संगठन सचिव उमेश राजगढ़िया ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

Related Post

error: Content is protected !!