Tue. Jan 27th, 2026
IMG 20260104 WA0007 | Rashtra Samarpan News

रामगढ़, 4 जनवरी: नववर्ष के शुभ अवसर पर रामगढ़ जिले में 8वां श्री महाकाल महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। यह आयोजन सोमवार 5 जनवरी 2026 को माँ विघ्नहरनेश्वरी दुर्गा मंदिर, सुभाष चौक, रामगढ़ में होगा। महोत्सव का उद्देश्य रामगढ़ जिला एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि तथा शांति की कामना करना है।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे भव्य श्रृंगार से होगी। इसके बाद सुबह 8:30 बजे रुद्राभिषेक, 9 बजे महाआरती, 9:30 बजे महाहवन और दोपहर 12 बजे महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा। संध्या 6 बजे संध्या आरती के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा।

आयोजक एवं सांसद प्रतिनिधि (मीडिया), रामगढ़ विधानसभा सह केंद्रीय अध्यक्ष रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति धनंजय कुमार पुटूस ने बताया कि यह महोत्सव पिछले 8 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। उन्होंने रामगढ़वासियों से सपरिवार शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

यह आयोजन क्षेत्र में भक्ति और एकता का प्रतीक बन चुका है, जिसमें हजारों श्रद्धालु बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचते हैं।

Related Post

error: Content is protected !!