Tue. Jan 20th, 2026

मांडर की जनता इस उपचुनाव में वंशवाद को उखाड़ फेंकेगी :दीपक प्रकाश

AVvXsEh7zo1c Zu8Wc3XSmNEhw0cWIqL5TZ PzGZtvei6O1kMFdtXLd0D2nTGhuvOsuZt5TAcfayd86kugPQsTRlfon6H6AXS7Y6ml4n JBJmY93ozY0pr D9IWe I7psoJCVEZzpNF0 OEvyAH TAP32PDV1ai3YPsNynsDtAq0d8MasNdvHQJMiGDPef0jHw | Rashtra Samarpan News

आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने मांडर उपचुनाव प्रचार में मांडर विधानसभा के रानीखटंगा पंचायत, ईटकी पूर्वी एवं पश्चिमी  में विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए   कहा कि जब मांडर उपचुनाव की घोषणा हुई तो लोगों ने सोचा कि शायद अब कहीं कांग्रेस यहां के किसी सामाजिक कार्यकर्ता या मतदाता को चुनाव लड़ायेगी पर दुर्भाग्य देखिये की यहाँ के पूर्व विधायक जिन्होंने मांडर की जनता को शर्मसार करने का काम किया है अब कांग्रेस पार्टी से अपनी बेटी को टिकट दिलाकर फिर से अपने लिये धन उपार्जन कराने की योजना में जुटे गये हैं।

उन्होंने कहा कि मांडर की जनता ने उन्हें जनकल्याण कारी कार्यों के लिये चुनकर लाई थी पर यहाँ के पूर्व विधायक अपने घर भरने में यहां की जनता को ही भूल गए थे। 

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक होती है और मांडर उपचुनाव में यहाँ  से जनता वंशवाद की जड़ें उखाड़ने का काम करेगी।

उन्होंने कहा कि बंधु तिर्की जो स्वयं को आदिवासियों का हितैषी कहते हैं उनके लिए रातु की रुपा तिर्की की घटना याद दिलाना चाहता हूं जो मांडर उपचुनाव के लिए प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि रुपा तिर्की रातु के एक आदिवासी परिवार की होनहार लड़की थी और जब दारोगा बनकर निकली तो उसकी पोस्टिंग साहेबगंज जो मुख्यमंत्री का जिला है और वहाँ पत्थर की अवैध कटाई एवं अवैध व्यापार होता था जिसे उसने रोकने का किया तो उसकी संदेहास्पद मौत हो जाती है और उसकी हत्या का  आरोप मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा तक जाती है।

उन्होंने कहा कि उस समय भाजपा का एक एक कार्यकर्ता रुपा तिर्की को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रहा था तो यहां के पूर्व विधायक उसके घर जाकर उसकी मौत का सौदा कर रहे थे और प्रलोभन दे रहे थे कि आप मुँह चुप रखिये हम आपके परिवार को राज्य सरकार से पेट्रोल पंप दिलाने का काम करेंगे। 

उन्होंने कहा कि आदिवासी बेटी को न्याय दिलाने के लिए हमलोगों ने संघर्ष के साथ साथ न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और उच्च न्यायालय ने सीबीआई जांच के आदेश दिए। 

उन्होंने कहा कि पहले ये लोग समय समय पर सौदा करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि अलग राज्य आंदोलन को इसी झामुमो ने बेचने का काम किया था तो इन्हीं के सहयोगी कांग्रेस ने खरीदने का काम किया था। 

उन्होंने कहा कि अलग राज्य का निर्माण अटल बिहारी वाजपेयी ने किया और साथ ही केंद्र में आदिवासियों के कल्याण के लिए अलग मंत्रालय का भी निर्माण किया। उन्होंने कहा कि आज केंद्र की नरेंद्र मोदी जी के कैबिनेट में आज तक के इतिहास में सबसे अधिक 8 केंद्रीय मंत्री बनाने का श्रेय यदि किसी को है तो वो नरेंद्र मोदी जी की सरकार को है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के कल्याण के लिए भाजपा ही संकल्पित रही है लगातार उनके उत्थान एवं कल्याण के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव 5 वर्ष अंतराल पर होते हैं पर यहाँ के पूर्व विधायक के कुकृत्यों के कारण न्यायालय ने उनकी सदस्यता समाप्त की है और अब यहां की जनता का विश्वास भी वे खो चुके हैं।

उन्होंने उपस्थित जनता से इस चुनाव में वंशवाद एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ एवं मांडर के विकास के लिए भाजपा को मत देकर भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की। कार्यक्रम में विशेष रूप से पार्टी की प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर विधायक राज सिन्हा, शशिभूषण भगत सहित स्थानीय कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

By Rashtra Samarpan

राष्ट्र समर्पण एक राष्ट्र हित में समर्पित पत्रकार समूह के द्वारा तैयार किया गया ऑनलाइन न्यूज़ एवं व्यूज पोर्टल है । हमारा प्रयास अपने पाठकों तक हर प्रकार की ख़बरें निष्पक्ष रुप से पहुँचाना है और यह हमारा दायित्व एवं कर्तव्य भी है ।

Related Post

एक नजर इधर भी

error: Content is protected !!