Sun. Apr 5th, 2026

रामगढ़ में बढ़ती ठंड के बीच गरीब महिलाओं ने की गर्म वस्त्रों की अपील, बिहार फाउंड्री के संस्थापक गौरव बुधिया की सराहना

IMG 20260103 WA0025 | Rashtra Samarpan News

रामगढ़ (झारखंड), 4 जनवरी। बढ़ती ठंड को देखते हुए रामगढ़ शहर के वार्ड नंबर 4 की ग्रामीण गरीब महिलाओं ने ठंड से बचाव के लिए स्वेटर, टोपी, मोजे और ग्लव्स जैसी गर्म वस्त्रों की मदद की अपील की है। इस मौके पर महिलाओं ने बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग लिमिटेड के संस्थापक गौरव बुधिया की निरंतर सामाजिक कार्यों की भरपूर प्रशंसा की।

ज्ञान महिला समिति के संस्थापक विनोद जयसवाल ने बताया कि बिहार फाउंड्री के संस्थापक गौरव बुधिया द्वारा रामगढ़ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार गर्म वस्त्रों का वितरण किया जा रहा है। इसके अलावा बीमार परिवारों के इलाज में मदद, बेटियों की शादी में उच्च स्तरीय सहयोग, ब्राह्मण भोज के लिए मदद, बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य जांच तथा महिलाओं व बेटियों को सशक्त बनाने के लिए निशुल्क कंप्यूटर और ब्यूटीशियन ट्रेनिंग जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने इसे बहुत सराहनीय कदम बताया।

बुजुर्ग और मजदूर महिलाओं ने भी गौरव बुधिया से ठंड से बचाव के लिए गर्म वस्त्र उपलब्ध कराने की अपील की। कार्यक्रम में दर्जनों महिलाओं ने बिहार फाउंड्री के संस्थापक का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर सोनी देवी, गुड़िया देवी, आरती देवी, बसंती देवी, अनीता देवी, पिंकी देवी, रूपा देवी, उर्मिला देवी, पूनम देवी, किरण देवी, मंजू देवी, बेबी देवी, पूजा देवी, सरस्वती देवी, फुलवा देवी, कलावती देवी, पुनी देवी, प्रभा देवी, मीना देवी, पूजा देवी सहित कई अन्य महिलाएं उपस्थित थीं।

ऐसे सामाजिक कार्य ठंड के मौसम में गरीबों के लिए बड़ी राहत प्रदान कर रहे हैं।

Related Post

एक नजर इधर भी

error: Content is protected !!