Sun. Feb 22nd, 2026

रामगढ़ में राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में शामिल 18 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित

Screenshot 2026 02 22 21 01 01 40 99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817 | Rashtra Samarpan News

रामगढ़, 22 फरवरी: झारखंड योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में बोकारो में आयोजित राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में रामगढ़ जिले के 18 बच्चों ने भाग लेकर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से रामगढ़ जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा रविवार को सूर्य नमस्कार सह प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन डीएस कॉम्प्लेक्स परिसर में किया गया, जहां रामगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में बच्चों ने सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में भाग लिया। आयोजन के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आर्य कुमार, आयुष राज, सुदर्शन कुमार गुप्ता, शुभम वर्मा, पूजा कुमारी, सृष्टि चौधरी, अदिति वर्मा, शगुन कुमारी, प्रस्तुति, अदिति शर्मा, रिहान कुमार, आयुष शर्मा, रमा कुमारी, ईशा कुमारी, हिमानिष राघव, मनशिखा एवं सृष्टि राज को प्रमाण पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

प्रमाण पत्र वितरण के पश्चात संगठन के सचिव जन्मदिन प्रताप ने कहा कि रामगढ़ जिले में बच्चों के समुचित विकास के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि यदि बच्चे योग और प्राणायाम को अपने दैनिक जीवन में अपनाते हैं तो यह उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। संगठन पूरे जिले में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है और बच्चों को योग एवं प्राणायाम से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है। आगे भी जिले के विभिन्न स्थानों पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती रहेंगी, ताकि बच्चों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।

इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सर्वेश सिंह, सहसचिव उमेश प्रकाश, कोषाध्यक्ष राजू अग्रवाल, अनुमित कुमार, उपाध्यक्ष रितेश कश्यप, प्रभात प्रताप सिंह राठौड़, संतोष सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Post

error: Content is protected !!