रामगढ़ (झारखंड), 6 मार्च 2026: सीबीएसई की 10th और 12th कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं, लेकिन झारखंड के रामगढ़ जिले में Jio Fiber का इंटरनेट सर्वर पूरी तरह डाउन हो जाने से हजारों छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो गई है। परीक्षा की तैयारी के लिए ऑनलाइन क्लासेस, नोट्स डाउनलोड और स्टडी मटेरियल पर निर्भर रहने वाले अभिभावक और छात्र अब सवाल कर रहे हैं- क्या हम इतनी भारी-भरकम मासिक शुल्क इसी दिन के लिए देते हैं? जब जरूरत सबसे ज्यादा होती है तब उपयोग हो ही नहीं पा रहा।
रामगढ़ जिले के कई इलाकों जैसे रामगढ़ कॉलेज के आसपास 3 घंटे से Jio Fiber का ब्रॉडबैंड सर्वर पूरी तरह बंद पड़ा है। न तो इंटरनेट काम कर रहा है, न ही वाई-फाई सिग्नल आ रहा है। अभिभावकों ने बताया कि उन्होंने महंगे प्लान चुने थे ताकि बोर्ड परीक्षा के समय बच्चों को कोई परेशानी न हो, लेकिन अब उल्टा हालात बन गए हैं। बोर्ड परीक्षा के इस नाजुक समय में जब बच्चे रात-दिन ऑनलाइन स्टडी कर रहे थे, सर्वर डाउन हो गया। क्या इंटरनेट सिर्फ रीलें देखने और सोशल मीडिया चलाने के लिए है? पढ़ाई और जरूरत के वक्त तो काम ही नहीं आता।”
जिले के सैकड़ों छात्र-छात्राएं अभी भी इंतजार कर रहे हैं कि कब उनका इंटरनेट वापस आएगा। बोर्ड परीक्षाएं अभी जारी हैं और कई बच्चों की पूरी तैयारी इसी ऑनलाइन संसाधन पर टिकी हुई है।
अभिभावकों का सवाल एकदम सही है- क्या इंटरनेट सेवा सिर्फ मनोरंजन के लिए है या वास्तविक जरूरत के समय भी काम करनी चाहिए?

