Tue. Jan 20th, 2026

हेमन्त सरकार ने आदिवासियों को दिया धोखा: बाबुलाल मरांडी

AVvXsEi42o s373f14VYM0YoTXInY5mt4n8dIDeorc04r9Fqypmvw8HJLv1gSrkRJcCtwZ7mKoeYaXo663ludDmv4SYJfZY9WHx WaLHXKbYI5yQReusVxCIqxVgVQCZse3o tV83COoi GEd1bCpg3YMWGVke3nmhWg BcIv45ZLB3hBq9YS0fH3lPZJjdng | Rashtra Samarpan News

  •  राँची में 5 जून को होगी ऐतिहासिक आदिवासी महारैली: दीपक प्रकाश
  • भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा होंगे शामिल।
  • प्रदेश भर से 40 हज़ार आदिवासी कार्यकर्ता होंगे शामिल।
  • गांव-गांव जाकर पारंपरिक तरीके से अरवा चावल देकर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए किया जाएगा आमंत्रित।
  • आदिवासी समाज की संस्कृति, परिधान, वाद्य यंत्र,खान-पान की भव्य झलकियां दिखेगी। 

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक प्रदेश कार्यालय में हुई। बैठक में आगामी 5 जून को राँची में होने वाली भव्य आदिवासी महारैली को लेकर योजना बनाई गई। बैठक में मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी,राँची महानगर एवं राँची ग्रामीण के पदाधिकारीगण उपस्थित हुए। कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि 5 जून को राँची में विशाल आदिवासी महारैली होना सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने कहा कि हम सभी झारखंड भाजपा के कार्यकर्ता सौभाग्यशाली है कि इस महारैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा मुख्य रूप से शामिल होंगे।  उन्होंने कहा कि जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ता आज से कार्यक्रम की सफलता हेतु अपने अपने गांव-पंचायत में बैठक कर अरवा चावल देकर सभी को आमंत्रित करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भाजपा ने झारखंड को अलग राज्य दिया। केंद्र में आदिवासी समाज के लिए अलग से जनजाति मंत्रालय एवं जनजाति आयोग का गठन कर आदिवासी समाज को अधिकार देने का काम किया। आज अटल जी के द्वारा आदिवासियों के लिए किए गए कार्यो को आगे बढ़ाते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासी समाज के हित के लिए कई ऐसे ऐतिहासिक कार्य किये है। धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित कर झारखंड के आदिवासी महापुरुषों को सम्मान देने का कार्य किया। साथ ही बिरसा मुंडा कारावास जहां वे अंतिम सांस लिए थे उसे संग्रहालय बनाकर उनके वीर गाथा को आने वाली पीढ़ी के लिए संरक्षित किया है।

हेमन्त सरकार ने आदिवासियों को दिया धोखा: बाबुलाल मरांडी 

बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं भजोआ विधायक दल के नेता बाबुलाल मरांडी ने कहा कि झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने जल,जंगल और जमीन एवं सीएनटी-एसपीटी के नाम पर आदिवासियों को बरगलाकर सत्ता हासिल किया। लेकिन आज हेमन्त सरकार में सत्ता में बैठे हुए लोग एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता दोनों हाथों से झारखंड को लूटने का काम कर रहे है।  उन्होंने कहा कि हेमंत राज में माफिया दोनों हाथों से पहाड़ो को खोखला कर खनिजों को लूटने में लगे है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आदिवासी के नाम पर राजनीति करके सत्ता प्राप्त किया लेकिन आज एक भी आदिवासी उनके इर्द-गिर्द नही है। उन्होंने कहा कि आदिवासी के नाम सिर्फ हेमन्त सोरेन ने सिर्फ अपने परिवार, सगे संबंधी को फायदा पहुँचाया है। उन्होंने कहा कि हेमन्त सरकार में एक भी आदिवासी युवा को न माइंस मिला है ना कोई ठेकेदारी। ये दोनों ही काम राज्य में बिचौलियों कर रहे है।

हेमन्त सरकार में सबसे ज्यादा आदिवासी बच्चियों एवं महिलाओं का दुष्कर्म हुआ है ,जो राज्य को शर्मसार किया है।

उन्होने कार्यकर्ता से आदिवासी महारैली को सफल बनाने के लिए गाँव-गाँव जाकर बैठक करने की अपील किया।संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं केलिये समाज मे जाकर भाजपा की नीतियों कार्यक्रमो की चर्चा करना और फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के कार्यक्रम में सभी आमंत्रित करने का सुनहरा अवसर है। कहा कि मोर्चा के कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की ऐतिहासिक सफलता केलिये संकल्पबद्ध होकर सिद्धि का प्रयास करना चाहिये। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी अनेक ऐतिहासिक कार्यक्रमो को सफल बनाने में मोर्चा के समर्पित और परिश्रमी कार्यकर्ताओं ने अपनी बड़ी भूमिका निभाई है।

झारखण्ड के आदिवासी समाज की संस्कृति की भव्य झलक देखने को मिलेगी।: समीर उराँव

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद समीर उराँव ने कहा कि राँची में होने वाले आदिवासी महारैली भव्य एवं ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि इस महारैली में विभिन्न आदिवासी समाज अपने-अपने आदिवासी परिधान, पारंपरिक वाद्य यंत्र नगाड़ा,मांदर, नृत्य मंडली, विभिन्न खोड़हा के टोली के साथ शामिल होंगे। 

श्री उराँव ने कहा कि आदिवासी महारैली में पूरे झारखंड की पारंपरिक रंगा दिखाई देगी। कार्यक्रम स्थल में विभिन्न आदिवासी समाज के परिधान एवं खान-पान का प्रदर्शनी भी लगाया जाएगा।

बैठक में राष्ट्रीय मंत्री एवं मेयर आशा लकड़ा,प्रदेश उपाध्यक्ष गांगोत्री कुजूर, मोर्चा प्रभारी एवं पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, अशोक बड़ाईक,केके गुप्ता,मनीर उराँव,नकुल तिर्की, प्रेम बडाइक,अनु लकडा,भोगेन सोरेन, रवि मुंडा,अर्जुन मुंडा,रोशनी खलको, दीपक लोहारा, सुजाता कच्छप,सविता लिंडा,प्रभु दयाल बड़ाइक, प्रदीप टोपा अशोक मुंडा अजय कश्यप नूतन पहन  रीता मुंडा शांति टोप्पो,, प्रदीप लकड़ा,अजय कच्छप, विरसा मिंज अशोक मुण्डा,विजय तिर्की,पंचम तिर्की, सुनीता तिर्की सहित कई उपस्थित थे।

By Rashtra Samarpan

राष्ट्र समर्पण एक राष्ट्र हित में समर्पित पत्रकार समूह के द्वारा तैयार किया गया ऑनलाइन न्यूज़ एवं व्यूज पोर्टल है । हमारा प्रयास अपने पाठकों तक हर प्रकार की ख़बरें निष्पक्ष रुप से पहुँचाना है और यह हमारा दायित्व एवं कर्तव्य भी है ।

Related Post

एक नजर इधर भी

error: Content is protected !!