Wed. Mar 4th, 2026

गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले के दोनों आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर

Untitled design 49 | Rashtra Samarpan News

गाजियाबाद, 4 मार्च 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक्स-मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हुए क्रूर हमले के मामले में तेज कार्रवाई करते हुए दोनों सगे भाइयों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। यह घटना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त रुख और “कानून तोड़ने वालों के लिए नो जेल, नो बेल, सीधे प्रभु से मेल” वाली नीति को फिर से रेखांकित करती है।

जानकारी के अनुसार, 27 फरवरी को गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में सलीम वास्तिक के ऑफिस में दो हमलावरों ने पेपर कटर और चाकू से उन पर हमला किया। उन्होंने सलीम के गले और पेट पर कई वार किए, गला रेतने की कोशिश की। सलीम गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

हमले के मुख्य आरोपी जीशान और गुलफामक सगे भाई थे, जो अमरोहा जिले के मूल निवासी थे और पेशे से कारपेंटर बताए जाते हैं। दोनों पर 1-1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई करते हुए 1 मार्च को लोनी क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान जीशान को ढेर किया गया। इस एनकाउंटर में जीशान ने पुलिस पर गोली चलाई, जिसमें थाना प्रभारी और दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए थे। मौके से पिस्टल, कारतूस, ब्लेड और बाइक बरामद हुई। उसके बाद 3 मार्च को इंदिरापुरम इलाके में दूसरी मुठभेड़ में गुलफाम को भी पुलिस ने मार गिराया। यह कार्रवाई मात्र 48 घंटों के भीतर पूरी हुई।

इस घटना के बाद यूपी पुलिस की सख्ती की सराहना हो रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले ही स्पष्ट किया था कि राज्य में आतंक और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस कार्रवाई को “सर तन से जुदा वाली हिम्मत दिखाने वालों को बहुत महंगा पड़ना” बताते हुए योगी सरकार की “जीरो टॉलरेंस” नीति की तारीफ की है।

पुलिस ने मामले की जांच जारी रखी है और अन्य संभावित शामिल लोगों की तलाश कर रही है। सलीम वास्तिक के यूट्यूब चैनल पर उनके इस्लाम संबंधी आलोचनात्मक वीडियो को हमले का कारण माना जा रहा है।

Related Post

error: Content is protected !!