Tue. Mar 3rd, 2026
IMG 20260205 165900 | Rashtra Samarpan News
Oplus_131072

रामगढ़, 05 फरवरी 2026: विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर कल मॉडर्न पब्लिक स्कूल, मरार के छात्र-छात्राओं ने एक प्रभावशाली जन-जागरूकता रैली निकाली। इस रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में कैंसर जैसी घातक बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाना, इसके बचाव, समय पर जांच तथा उचित उपचार के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना था।

रैली में शामिल विद्यार्थियों ने हाथों में तख्तियां और पोस्टर लिए हुए विभिन्न प्रभावी नारे लगाए, जैसे “कैंसर से लड़ना है- जीवन बचाना है”, “समय पर जाँच, जीवन की पहचान” तथा “तंबाकू छोड़ो, कैंसर से नाता तोड़ो”। इन नारों के माध्यम से स्थानीय निवासियों को कैंसर के खतरे और रोकथाम के उपायों के बारे में जागरूक किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जागरूकता और समय पर जांच के माध्यम से प्रभावी बचाव संभव है। उन्होंने छात्रों की इस पहल की सराहना की और समाज के सभी वर्गों से कैंसर के प्रति सजग रहने की अपील की।

कार्यक्रम में विद्यालय के सचिव दिलीप सिंह, वार्ड संख्या-9 के मुखिया शंकर मिश्रा, भाजपा प्रवक्ता राजू चतुर्वेदी, विशिष्ट भाजपा कार्यकर्ता डॉ. संजय सिंह, भावी विधायक प्रतिनिधि हरी महतो तथा सी.एन. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश दीवान सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

रैली पूरी तरह शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से संपन्न हुई। स्थानीय नागरिकों ने छात्रों के इस सामाजिक एवं जागरूकतापूर्ण प्रयास की खूब प्रशंसा की तथा इसे सराहनीय बताया।

मॉडर्न पब्लिक स्कूल, मरार, रामगढ़ प्रबंधन ने इस अवसर पर कहा कि विद्यालय सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति सदैव संवेदनशील रहा है और भविष्य में भी ऐसी गतिविधियां जारी रहेंगी।

Related Post

error: Content is protected !!