Sun. Feb 15th, 2026

कमरुद्दीन था तांत्रिक, ‘धनवर्षा’ के नाम पर किया तीन लोगों की हत्या !

IMG 20260215 WA0010 | Rashtra Samarpan News

नई दिल्ली, 15 फरवरी 2026 (स्पेशल रिपोर्ट): पैसों की बारिश का सपना दिखाकर मौत का लड्डू खिलाने वाला एक शैतानी तांत्रिक ने दिल्ली के आउटर डिस्ट्रिक्ट को दहला दिया है। पुलिस ने ‘कमरुद्दीन’ नाम के इस कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके कबूलनामे ने हर किसी की रूह कांप दी। तीन निर्दोष लोगों – एक बुजुर्ग, एक प्रॉपर्टी डीलर और एक महिला – को तंत्र-मंत्र के बहाने जहर देकर मार डालने का यह तिहरा हत्याकांड न सिर्फ लूट का खेल था, बल्कि एक सुनियोजित ‘डेथ रिचुअल’ का हिस्सा। क्या यह सिर्फ शुरुआत है? पुलिस अब पूरे देश में ऐसे ‘फर्जी बाबाओं’ की तलाश तेज कर रही है!

रोंगटे खड़े करने वाली सुबह की कहानी

8 फरवरी 2026 की वो काली सुबह जब दिल्ली पुलिस को एक सफेद कार के अंदर से तीन शव मिलने की खबर मिली, तो लगा जैसे कोई भयानक सपना सच हो गया। रोहिणी इलाके में खड़ी कार के अंदर बेहोशी की नौबत नहीं, मौत का सन्नाटा था। ड्राइवर सीट पर 76 वर्षीय रणधीर बपरौला के शव को देखते ही पुलिसवाले सिहर उठे। उनके साथ 42 वर्षीय शिव नरेश, एक प्रॉपर्टी डीलर, और 40 वर्षीय लक्ष्मी जहांगीरपुरी की लाशें बिखरी पड़ी थीं। कार के बाहर शराब की खाली बोतलें, कोल्ड ड्रिंक की कैनें और गंदे गिलास – सब कुछ एक पार्टी का मंजर जताने को था, लेकिन असल में यह मौत का जाल था।

परिजनों के शोर मचाने पर शुरू हुई जांच ने जो खुलासा किया, वो किसी हॉरर फिल्म से कम नहीं। कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और CCTV फुटेज से साफ हो गया कि कार में एक चौथा शख्स था – कमरुद्दीन! यह फिरोजाबाद का रहने वाला ‘सेल्फ-स्टाइल्ड तांत्रिक’ वहां एक फर्जी केंद्र चलाता था, जहां लालची लोगों को ‘धनवर्षा’ का चक्कर देकर लूटता था।

कमरुद्दीन का खौफनाक ‘डेथ प्लान’
पूछताछ में कमरुद्दीन ने अपना क्रूर जुर्म कबूल कर लिया। कहानी ऐसी कि सुनकर खून जम जाए: लक्ष्मी के जरिए शिव नरेश और रणधीर से मिले इस ‘बाबा’ ने तंत्र-मंत्र का लालच दिया – “2 लाख रुपये दो, पैसों की बारिश होगी!” तीनों ने पैसे दिए, कार में सवार हुए। रास्ते में ‘पूजा का प्रसाद’ बताकर जहर युक्त लड्डू खिला दिए। जैसे ही वे बेहोश पड़े, कमरुद्दीन ने नकदी लूटी और फरार! जहर इतना खतरनाक था कि तीनों की सांसें थम गईं।

पुलिस को कार से मिले सबूत – जहर के निशान, लड्डू के टुकड़े – ने सारी पटकथा साफ कर दी। लेकिन डरावना मोड़ तब आया जब पता चला कि यह कमरुद्दीन का पहला कांड नहीं। 2014 में हत्या-अपहरण, 2025 में साजिश, और अब 2026 का यह तिहरा कत्ल – यह ‘सीरियल किलर’ किसी एक वारदात पर नहीं रुका! हाई कोर्ट ने 2021 के एक मामले में उसे महज दो महीने में जमानत दे दी थी, जिसके बाद यह नया कांड हो गया। क्या न्याय व्यवस्था ने एक राक्षस को सुला दिया था?

पहले भी इन ‘पीर बाबाओं’ का ने खेला है मौत का खेल

कमरुद्दीन का मामला कोई अकेला नहीं। देशभर में फर्जी ‘पीर बाबा’ या तथाकथित तांत्रिकों के नाम पर मुस्लिम पृष्ठभूमि के अपराधी लंबे समय से लोगों को लूट और मार रहे हैं। पुलिस जांच में ऐसे कई पुराने केस सामने आ रहे हैं, जो साबित करते हैं कि ‘धनवर्षा’ का जाल कितना गहरा है:

– अब्दुल रज्जाक ‘पीर बाबा’ का कश्मीर कांड (फरवरी 2025): कश्मीर में फर्जी ‘पीर बाबा’ अब्दुल रज्जाक को गिरफ्तार किया गया, जो खुद को पैगंबर बताकर लोगों को लूटता था। उसने फर्जी मस्जिद बनाई और काला जादू के नाम पर परिवारों को उकसाकर लाखों रुपये ऐंठे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, वह बीमारियों और आर्थिक समस्याओं का हल बताकर लोगों को जाल में फंसाता था। पुलिस ने उसके पास से नकली जादुई सामान और लूटे हुए पैसे बरामद किए।

– रियाजुद्दीन उर्फ ‘जिन्नत बाबा’ का यूपी घोटाला (सितंबर 2025): उत्तर प्रदेश में ‘जिन्नत बाबा’ के नाम से मशहूर रियाजुद्दीन ने मां काली की बातें करके हिंदू भक्तों को ठगा। वह लौंग पानी पिलाकर बीमारियां ठीक करने का दावा करता था और महीने में 50,000 रुपये तक कमाता। लेकिन जांच में पता चला कि वह हत्या की कोशिश और धोखाधड़ी के मामलों में फंसा हुआ था। उसके केंद्र से नकली तंत्र सामग्री और लूट के सबूत मिले।

– सद्दाम समीर ‘बाबा’ का लौंग जादू (2025): यूपी के ही एक और फर्जी बाबा सद्दाम समीर ने लौंग से ‘रोग निवारण’ का झांसा देकर लाखों कमाए, लेकिन हत्या की कोशिश के आरोप में पकड़ा गया। वह लोगों को काला जादू का डर दिखाकर उगाही करता था। पुलिस ने उसके गैंग को बेनकाब किया, जो सुपरस्टिशन का फायदा उठाकर अपराध करता था।

ये केस दिखाते हैं कि फर्जी मौलानाओं और पीर बाबाओं का धंधा अब सीमा पार कर चुका है – तंत्र-मंत्र और पाखंड के नाम पर लूट, हत्या और साजिश रची जा चुकी है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे अपराधी धार्मिक भावनाओं का शोषण करते हैं, और कमरुद्दीन जैसे राक्षसों की गिरफ्तारी से ही यह सिलसिला रुकेगा।

पुलिस की चेतावनी: ‘बाबाओं’ के जाल में फंसना मतलब मौत न्योता!

दिल्ली पुलिस के DCP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में चेताया: “धनवर्षा, काला जादू या चमत्कार के नाम पर आने वाले ढोंगी आपकी जिंदगी चुरा लेंगे। रिपोर्ट करें, नजरअंदाज न करें!” अब जांच में यह भी खुलासा हो रहा है कि कमरुद्दीन ने देशभर में ऐसे 5-6 और मामलों को अंजाम दिया हो सकता है।

आप सवाल यह उठता है कि क्या यह सिर्फ दिल्ली तक सीमित है, या पूरे उत्तर भारत में इस तरह की फर्जी मौलाना घूम रहे हैं? और अगर घूम रहे हैं तो इन पर लगाम कब लगेगी?

Related Post

एक नजर इधर भी

error: Content is protected !!