Wed. Mar 11th, 2026

राज्यसभा चुनाव के 26 उम्मीदवार बिना मतदान के ही निर्वाचित

16cda923 42e9 401c acc7 e74d493d2cb5 | Rashtra Samarpan News

नई दिल्ली, 11 मार्च: राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया के बीच कई नेताओं का उच्च सदन में प्रवेश पहले ही तय हो गया है। देश के दस राज्यों की 37 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में सात राज्यों से 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए हैं।

इनमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद गुट) के प्रमुख शरद पवार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले तथा भाजपा के नेता विनोद तवड़े जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार कई राज्यों में विपक्षी दलों द्वारा उम्मीदवार नहीं उतारे जाने के कारण इन नेताओं के सामने कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं रहा, जिससे वे बिना मतदान के ही राज्यसभा सदस्य चुने गए।

हालांकि कुछ राज्यों में चुनावी मुकाबला होना तय है। बिहार उड़ीसा और हरियाणा की कुल 11 सीटों पर मतदान कराया जाएगा, क्योंकि इन राज्यों में उपलब्ध सीटों से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं।

राज्यसभा चुनाव के इस चरण में कई दिग्गज नेताओं का निर्विरोध चुना जाना राजनीतिक दलों के बीच बने समीकरणों को भी दर्शाता है।

Related Post

एक नजर इधर भी

error: Content is protected !!