Sat. Feb 14th, 2026

रामगढ़ में वैलेंटाइन डे पर बजरंग दल की सख्त चेतावनी: लव जिहाद और अश्लीलता के खिलाफ कड़ा रुख

IMG 20260214 WA0001 | Rashtra Samarpan News

रामगढ, 14 फरवरी: वैलेंटाइन डे को देखते हुए बजरंग दल ने हिंदू समाज को अलर्ट करते हुए पश्चिमी संस्कृति के प्रभाव, सार्वजनिक अश्लीलता और कथित ‘लव जिहाद’ के खिलाफ मजबूत संदेश जारी किया है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की युवा इकाई बजरंग दल के रामगढ़ जिला संयोजक महेंद्र ठाकुर और दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका अनामिका श्रीवास्तव ने शुक्रवार को संयुक्त बयान जारी कर कहा कि संगठन किसी विशेष दिवस या उत्सव के विरोध में नहीं है, लेकिन इसके नाम पर फैलाई जा रही फूहड़ता, भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों का उल्लंघन और प्रेम के बहाने चल रहे षड्यंत्र को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

महेंद्र ठाकुर ने स्पष्ट किया, “वैलेंटाइन डे के बहाने सार्वजनिक स्थलों पर अशोभनीय व्यवहार और अश्लीलता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हमारा उद्देश्य समाज की मर्यादा और संस्कृति की रक्षा है।” उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे पश्चिमी प्रभाव से दूर रहें और भारतीय परंपराओं का सम्मान करें।

दुर्गा वाहिनी संयोजिका अनामिका श्रीवास्तव ने विशेष रूप से हिंदू लड़कियों को संबोधित करते हुए कहा कि आजकल प्रेम की आड़ में ‘लव जिहाद’ का बड़ा खतरा मंडरा रहा है। कुछ तत्व अपनी पहचान छिपाकर झूठे प्यार का नाटक रचकर भोली-भाली बहनों को जाल में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आह्वान किया कि यदि किसी हिंदू बहन को कोई संदिग्ध व्यक्ति परेशान कर रहा हो या कोई खतरा महसूस हो, तो बिना किसी हिचकिचाहट के बजरंग दल या दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ताओं से संपर्क करें।

महेंद्र ठाकुर ने भरोसा दिलाया कि ऐसी शिकायत करने वाली किसी भी व्यक्ति की गोपनीयता पूरी तरह सुरक्षित रहेगी और समाज की सुरक्षा व मर्यादा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ संगठन के स्तर पर उचित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

यह बयान ऐसे समय में आया है जब वैलेंटाइन डे के आसपास देशभर में बजरंग दल और विहिप जैसी संगठन सक्रिय हो जाते हैं। संगठन ने रामगढ़ के युवाओं से भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक रहने और संदिग्ध गतिविधियों से सतर्क रहने की अपील भी की है।

Related Post

एक नजर इधर भी

error: Content is protected !!