रामगढ़, 13 फरवरी। रामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष पद की भाजपा समर्थित प्रत्याशी प्रिया कुमारी के समर्थन में गुरुवार को शहर के विभिन्न इलाकों में भव्य जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान में जनता का जबरदस्त समर्थन और उत्साह देखने को मिला।
अभियान की शुरुआत मुर्राम कला के मुर्राम बारी से हुई, जो करमाली टोला, गोसा, चेटर, चाहा एवं छतर मांडू सहित कई अन्य क्षेत्रों तक फैला। चुनाव प्रबंधन समिति के सोशल मीडिया प्रभारी श्री प्रवीण कुमार सोनू के नेतृत्व में शुरू हुए इस अभियान में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
प्रत्याशी प्रिया कुमारी ने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और नगर परिषद क्षेत्र के समग्र विकास, स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं की मजबूती तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। उन्होंने कहा, “जनता का विश्वास और सहयोग मिला तो मैं पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण से नगर को विकास के नए आयाम प्रदान करूंगी। बेहतर आधारभूत संरचना, स्वच्छ एवं सुगम नगर व्यवस्था तथा आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान मेरा मुख्य लक्ष्य है।”
विभिन्न क्षेत्रों में लोगों ने प्रिया कुमारी का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें शिक्षित, कर्मठ, जुझारू और जनसेवा के प्रति समर्पित प्रत्याशी बताते हुए पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने विशेष उत्साह दिखाया और अभियान में सक्रिय भागीदारी की। पूरे क्षेत्र में जोश और ऊर्जा का माहौल रहा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बाबला, जिला उपाध्यक्ष राजू चतुर्वेदी, जिला महामंत्री विजय जायसवाल, जिला मंत्री सरदार अनमोल सिंह, दिलीप सिंह, जिला आईटी सेल संयोजक प्रवीण कुमार सोनू, रामगढ़ ब्रजेश पाठक, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रूपा साहू, वरिष्ठ नेता मनोज सिंह, महिला मोर्चा जिला मंत्री खुशबू सिंदेरिया, युवा नेता गौतम महतो, सचिन भीम सेन चौहान करमाली, अमित कुमार, मनोज महतो, कविता देवी, अमित ठाकुर, विजय सिंह, योगेन्द्र प्रसाद सिंह, अरविंद कुमार, दीपेंद्र सिंह, ज्ञानी तिवारी, दिनेश तिवारी, पिंकी देवी, रिंकू देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। प्रिया कुमारी के समर्थक उन्हें “बिस्कुट छाप” (क्रम संख्या 6) पर वोट देकर विजयी बनाने की अपील कर रहे हैं। नगर परिषद चुनाव को लेकर उत्साह चरम पर है।

