Tue. Jan 20th, 2026

2 बच्चों की मां से ठगी करने वाला ठेकेदार गिरफ्तार

IMG 20190528 WA0039 compress91 | Rashtra Samarpan News

रामगढ़ : रामगढ़ जिले के पतरातू निवासी एक दो बच्चों की मां को ठगने वाले ठेकेदार को महिला थाना प्रभारी ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार ठेकेदार माण्डू थाना क्षेत्र के होन्हे मोड़ा गाँव निवासी साई नाथ महतो को मंगलवार को जेल भेज दिया गया है। इस संबंध में महिला थाना प्रभारी राजे कुमारी कुजूर ने बताया कि साईं नाथ महतो के खिलाफ रामगढ़ महिला थाने में कांड संख्या 1/ 19 दर्ज किया गया था। इस मामले में पतरातू थाने के सुथरपुर गाँव निवासी देवंती देवी ने कहा था कि उसकी शादी सुथरपुर में हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। काम के दौरान साईं नाथ महतो और उसे रांची ले गया और बहला-फुसलाकर उसने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए।  साईं नाथ महतो ने उससे ₹160000 ठग लिए। जब उसने अपना पैसा मांगा तो साईं नाथ महतो फरार हो गया। इस पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए साईं नाथ महतो को गुप्त सूचना के आधार पर हजारीबाग में विवेकानंद स्कूल से गिरफ्तार किया गया। साईं नाथ महतो विवेकानंद स्कूल में भवन निर्माण का कार्य करवा रहा था।

गर्भवती महिला ने दिया बच्चे को जन्म

देवन्ती देवी ने पुलिस को बताया कि साईं नाथ महतो कई महीने तक उसके साथ रांची में रहा है। उसने एक मजदूरी का काम भी लगवा दिया था। जब वह गर्भवती हुई तो साईं नाथ महतो उससे पीछा छुड़ाकर निकल लिया। उसके इस हरकत से ससुराल वाले ने भी देवंती देवी को अपनाने से इंकार कर दिया है। हाल ही में देवंती देवी ने एक बच्चे को जन्म दिया है।

रिपोर्ट : अमितेश

By Rashtra Samarpan

राष्ट्र समर्पण एक राष्ट्र हित में समर्पित पत्रकार समूह के द्वारा तैयार किया गया ऑनलाइन न्यूज़ एवं व्यूज पोर्टल है । हमारा प्रयास अपने पाठकों तक हर प्रकार की ख़बरें निष्पक्ष रुप से पहुँचाना है और यह हमारा दायित्व एवं कर्तव्य भी है ।

Related Post

एक नजर इधर भी

error: Content is protected !!