Tue. Jan 20th, 2026

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सहित 16 लोगों को झारखंड से मिला अयोध्या आने का निमंत्रण

IMG 20240118 WA0008 | Rashtra Samarpan News
अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है इसे लेकर पूरे देश भर में खुशियों का माहौल है। झारखंड में भी कई हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भगवान राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले घर-घर में अक्षत वितरण कर रहे हैं। 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में झारखंड के 16 लोगों को विशेष रूप से आमंत्रित भी किया गया है। उन्हें आमंत्रण देने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं उनके सम वैचारिक संगठनों द्वारा उनके घर जाकर उन्हें निमंत्रण दिया गया है। इन लोगों में मुख्य रूप से भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को उनके घर जाकर अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का नेता दिया गया है। इसके साथ ही
महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि उन्होंने उनके पिताजी से राम मंदिर के संघर्ष की कहानी खूब सुनी है और अब उनका पूरा परिवार भगवान राम के इस मंदिर के बनने के बाद अत्यंत प्रसन्न है। उन्होंने कहा कि उन्हें निमंत्रण मिला है और वह आने का भरपूर प्रयास करेंगे और संभव हुआ तो अपने परिवार के साथ जाने का प्रयास करेंगे।
इनके साथ ही निमंत्रण पाने वालों में पूर्व सांसद एवं लोकसभा स्पीकर कड़िया मुंडा , आजसू पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो,  अर्जुन अवार्ड और पद्मश्री से सम्मानित तीरंदाज दीपिका कुमारी,  अजय झुनझुनवाला,  मनोज अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, नरेश जालान, रश्मी जालान, प्रभात खबर के मालिक ब्रिज किशोर झावर और रजीव झावर, क्षेत्र संघचालक देवव्रत पाहन, डॉ. चंद्रभानु त्रिपाठी, पंचम सिंह, प्रसिद्ध लोकगायक गीतकार पद्मश्री व संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से पुरस्कृत मुकुंद नायक और अभय कुमार बर्णवाल को भी शामिल किया गया है।
आजसू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि अयोध्या का निमंत्रण प्रकार वे लोग अत्यंत खुश हैं और राम मंदिर के इस प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर दर्शन के लिए वह जरूर उपस्थित रहेंगे।
अयोध्या से निमंत्रण पाने के बाद कड़िया मुंडा भाव-विह्वल हो गए। उन्होंने कहा कि हम लोगों का जीवन सफल हो गया जब यह पता चला कि अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बन रहा है। इसमें भी सबसे बड़ी बात यह रही की हमें प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में वहां शामिल होने का मौका मिला है।

Related Post

एक नजर इधर भी

error: Content is protected !!