Tue. Jan 20th, 2026

15 दिवसीय वर्ग का हुआ समापन, प्रमुख संचालिका शांता अक्का जी हुई शामिल

IMG 20190610 WA0000 resize 66 compress72 | Rashtra Samarpan News

–रितेश कश्यप

रामगढ़। राधा गोविंद पब्लिक स्कूल में चल रहे 15 दिवसीय राष्ट्र सेविका समिति का प्रशिक्षण वर्ग का समापन शनिवार को बड़े ही भव्य तरीके से किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  डीएवी बरकाकाना की प्राचार्या उर्मिला सिंह रहीं। इस कार्यक्रम के लिए राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका शांता अक्का जी उपस्थित हुईं।

कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उसके उपरांत भगवा ध्वज फहरा कर भारत माता की प्रार्थना की गई। उसके बाद अतिथियों को मंचासीन किया गया।

प्रमुख संचालिका शांता अक्का ने कहा कि राष्ट्रभक्ति का सबसे सफल उदाहरण देखने को इस परिसर देखने को मिला। उन्होंने झारखंड के स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा शहादत पर  उन्हें याद करते हुए कहा कि उनके अंदर नेतृत्व करने की अद्भुत क्षमता थी। आगे बताया जी संगठन प्रत्येक स्वयं सेविकाओं को स्वार्थ से ऊपर उठकर राष्ट्र सर्वोपरि की भावना डालती है। उन्होंने कहा कि कलयुग में संघे शक्ति कलियुगे ही मूल मंत्र है जिसे राष्ट्र सेविका समिति की स्वयं सेविकाओं द्वारा आत्मसात किया जाता है।

 प्रांत संपर्क प्रमुख त्रिपुलादास ने पूरे झारखंड से आई हुई 75 की संख्या में प्रशिक्षुओं का विवरण दिया उन्होंने बताया कि कक्षा नवम से लेकर पीएचडी तक की लड़कियों ने इस वर्ग में भाग लिया और प्रशिक्षित हुई। उन्होंने बताया कि झारखंड के सभी जिलों से व्यवस्था एवं प्रशिक्षण हेतु इस वर्ग में 150 से ज्यादा की संख्या में सभी बहनें शामिल हुई।

मुख्य अतिथि उर्मिला सिंह ने कहा कि पहले मैं किसी और विचारधारा से थी मगर इस कार्यक्रम को देखने के बाद उनके विचार बदल गए। यहां पर कराए गए शारीरिक प्रदर्शन आदि को देख कर अचंभित हुई क्योंकि इस तरह के कार्यक्रम अक्सर किताबों और अखबारों में ही पड़ा और जाना था। जिस संगठन का एकमात्र उद्देश्य राष्ट्रहित है उस संगठन के लोगों को इतना अनुशासित मैंने पहले कभी नहीं देखा।

 *स्वयं सेविकाओं के द्वारा प्रदर्शन*

अतिथियों के संबोधन से पहले 15 दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान आई हुई स्वयंसेविकाओं के द्वारा योग व्यायाम का प्रदर्शन किया गया, आत्मरक्षा के लिए कराटे एवं दंड युद्ध का प्रदर्शन किया गया। स्वयं सेविकाओं द्वारा पिरामिड का प्रदर्शन आए हुए सभी दर्शकों को अचंभित कर गया।

इस कार्यक्रम में रांची की महापौर आशा लकड़ा ने समापन समारोह में भारत माता की प्रार्थना में शामिल हुई एवं कार्यक्रम के अंत तक रही।

मंचासीन अतिथियों में  प्रांत कार्यवाहीका शारदा गुप्ता,  प्रांत संचालिका उषा सिंह एवं  प्रांत संपर्क प्रमुख त्रिपुला दास भी रही ।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यवस्था प्रमुख मीना सिंह, मृदुला चौरसिया, सुधा प्रजापति ,लिली पांडे, कुसुमलता सिंह ,इंदू झा ,चित्रा एवं डॉ जिज्ञासा शामिल हुई। 15 दिवसीय प्रशिक्षण में शिक्षिका के रूप में तेजस्विता कर्ण, रिद्धि, भारती, बबीता, दिव्या उपस्थित रहे।
 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के  विश्वजीत, विनय सिंह, चंद्र बहादुर सिंह, बी एन साह, आनंद कृष्ण बरेलिया, संजय सिंह, रंजन सिंह छोटन, चमन, कुंदन, राजू, महावीर, गौतम महतो , लव सहित रामगढ़ के सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

By Rashtra Samarpan

राष्ट्र समर्पण एक राष्ट्र हित में समर्पित पत्रकार समूह के द्वारा तैयार किया गया ऑनलाइन न्यूज़ एवं व्यूज पोर्टल है । हमारा प्रयास अपने पाठकों तक हर प्रकार की ख़बरें निष्पक्ष रुप से पहुँचाना है और यह हमारा दायित्व एवं कर्तव्य भी है ।

Related Post

एक नजर इधर भी

error: Content is protected !!