Sun. Sep 8th, 2024

संगठित गिरोहों को खत्म करने की चल रही तैयारी: डीआईजी

  • हजारीबाग के डीआईजी ने 2018 की महत्वपूर्ण उपलब्धियां एवं घटनाओं की दी जानकारी

रामगढ़। हजारीबाग पर क्षेत्र के डीआईजी पंकज कंबोज ने हजारीबाग प्रक्षेत्र के सभी जिलों के वर्ष 2018 के पुलिसिया कार्रवाई की प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दिया है। हजारीबाग के डीआईजी पंकज कंबोज ने जानकारी देते हुए बताया कि हजारीबाग, गिरिडीह, कोडरमा, चतरा एवं रामगढ़ जिला में कुल 2285 अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं। उतरी छोटानागपुर में पुलिस ने 146 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। जबकि पुलिस के दबाव में चार नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इस दौरान इन जिलों में कुल 7770 कांडों को निष्पादित किया गया। डीआईजी ने बताया कि इस दौरान 2401 कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गई। वहीं 20516 वारंटो का निष्पादन किया गया। पुलिस द्वारा इस दौरान 597 वाहनों को जप्त किया गया है। इन जिलों में नक्सलियों के विरुद्ध 2334 अभियान चलाए गए हैं। डीआईजी ने बताया कि इस दौरान अपराधियों से 22 हथियार और 90 कारतूस बरामद किए गए हैं। इस दौरान नक्सलियों से 116 हथियार, 166 विस्फोटक एवं 725 किलो बारूद, 5381 कारतूस, 39 मैगजीन, 196 डेटोनेटर और 13 अन्य हथियार बरामद किए गए। इस दौरान पुलिस ने 24199 वाहन चेकिंग अभियान चला कर ₹1532000 फाइन वसूल की गई। पुलिस ने 1 वर्ष में 2391 टन अवैध कोयला पकड़ा है। पुलिस ने इस दौरान देसी शराब, महुआ शराब, अंग्रेजी शराब, देशी पाउच बड़ी संख्या में बरामद किया है। पुलिस ने अफीम, डोडा, गांजा ,पोस्ता, कत्था भी काफी मात्रा में पकड़ा है। डीआईजी ने बताया कि रामगढ़ एवं हजारीबाग जिले के विभिन्न क्षेत्रों में गैंगवार पर विशेष नजर रखी जा रही है। रामगढ़ के पतरातू क्षेत्र के दोनों गिरोहों को खत्म करने की कार्रवाई की जा रही है। दोनों गिरोहों के फरार 10 सदस्यों पर 174 ए के तहत अलग से कांड दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इन दोनों ग्रहों के बबलू ठाकुर,बलजीत सिंह, अमरेंद्र तिवारी, अमीन अंसारी, रब्बानी अंसारी, जाकिर खान, अमन श्रीवास्तव,मुकेश सिंह, बबलू उर्फ चॉकलेट और एक नक्सली बबलू महतो शामिल है। उन्होंने कहा कि अमन श्रीवास्तव पर ₹500000 इनाम के लिए प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि हजारीबाग पर क्षेत्र में पशु तस्करी पर लगाम लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। साइबर सेल का गठन कर साइबर अपराधियों पर नकेल कसने की तैयारी की गई है। इस संबंध में झारखंड पुलिस ने एक वेबसाइट भी लॉन्च किया है। बिहार से सटे जिलों से अवैध शराब के कारोबार को रोकने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में क्षेत्र से कोयले के अवैध कारोबार नहीं करने दिए जाएंगे। सीसीएल और वन विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर पुलिस कोयले के अवैध खनन पर रोक लगाने की दिशा में कार्रवाई करेगी।

-सतीश सिंह

Website | + posts

राष्ट्र समर्पण एक राष्ट्र हित में समर्पित पत्रकार समूह के द्वारा तैयार किया गया ऑनलाइन न्यूज़ एवं व्यूज पोर्टल है । हमारा प्रयास अपने पाठकों तक हर प्रकार की ख़बरें निष्पक्ष रुप से पहुँचाना है और यह हमारा दायित्व एवं कर्तव्य भी है ।

By Rashtra Samarpan

राष्ट्र समर्पण एक राष्ट्र हित में समर्पित पत्रकार समूह के द्वारा तैयार किया गया ऑनलाइन न्यूज़ एवं व्यूज पोर्टल है । हमारा प्रयास अपने पाठकों तक हर प्रकार की ख़बरें निष्पक्ष रुप से पहुँचाना है और यह हमारा दायित्व एवं कर्तव्य भी है ।

Related Post

error: Content is protected !!