Tue. Jan 20th, 2026

श्री राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर निर्माण हेतु संघ एवं विश्व हिंदू परिषद का चरणबद्ध आंदोलन

दिनांक 9 नवंबर 2018 दिन शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यालय, निवारणपुर में संघ एवं संघ के अनुषंगिक संगठनों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें क्षेत्र प्रचारक श्री रामदत्त चक्रधर जी, प्रांत कार्यवाह संजय अग्रवाल जी, एवं प्रांत सरकार्यवाह श्री राकेश लालजी सम्मिलित हुए| बैठक को संबोधित करते हुए संघ के क्षेत्र प्रचारक श्री रामदत्त चक्रधर जी ने कह की यह सर्वविदित है कि हिंदू समाज 1528 श्री राम जन्मभूमि पर राम मंदिर के लिए निरंतर संघर्ष कर रहा है इसके समाधान के लिए कई बार वार्ताओं के भी प्रयास भी हुए जो हर बार असफल सिद्ध हुए 1950 से ही न्यायपालिका में भी प्रयास चल रहे हैं सर्वोच्च न्यायालय में विरोधी पक्ष के ने मूल मुकदमों की सुनवाई टालने के लिए हर प्रकार की चले चल रही है 29 अक्टूबर से होने वाली सुनवाई को भी फिर से टाल दिया गया|

images 222268838147078665913. | Rashtra Samarpan News

क्षेत्र प्रचारक श्री रामदत्त जी ने कहा की 31 अक्टूबर से 2 नवंबर 2018 तक केशवसृष्टि ठाणे मुंबई में हुए अखिल भारतीय कार्यकारिणी मंडल बैठक हुई जिसमें संघ के 11 क्षेत्र एवं 43 प्रांतों के संघ चालक, कार्यवाह, प्रचारक सहित सात अनुषंगिक के संगठन मंत्री सम्मिलित हुए जिसमें श्री राम जन्मभूमि पर राम मंदिर निर्माण में हो रही देरी के विषय में निर्णय लिया कि मंदिर निर्माण हेतु संघ एवं अनुषंगिक संगठन मिलकर चरणबद्ध तरीके से मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करेंगे जिसकी अगुआई विश्व हिंदू परिषद करेगा | जिसके प्रथम चरण में देशभर के सभी राज्यों में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम होगा, द्वितीय चरण में 15 नवंबर 2018 से 15 दिसंबर 2018 तक राष्ट्र के सभी संसदीय क्षेत्रों में हिंदू महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा तथा तृतीय चरण में 18 दिसंबर 2018 से 25 दिसंबर 2018 तक पूरे देश में सभी गांव मे सनातन धर्म में आस्था रखने वाले विभिन्न संप्रदायों के साथ वृहद धर्म जागरण का कार्यक्रम एवं सत्संग का आयोजन किया जाएगा एवं जनवरी महीने में होने वाले कुंभ में होने वाले धर्म संसद में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे
विश्व हिंदू परिषद के तरफ से प्रांत मंत्री श्री वीरेंद्र साहू जी ने बताया कि झारखंड में इस आंदोलन का प्रथम चरण निमित्त राज्यपाल को ज्ञापन देने का कार्यक्रम हो गया है साथ ही विश्व हिंदू परिषद के माध्यम से होने वाले हिंदू महासम्मेलन कार्यक्रम कार्यक्रम जानकारी दी।

कार्यक्रम की रूपरेखा:

  1. 18.11.2018- धनबाद- जिला परिषद मैदान 1:00 बजे से
  2. 18.11.2018- दुमका- यज्ञ मैदान 1:00 बजे से
  3. 19.11.2018- हजारीबाग- हिंदू हाई स्कूल मैदान 11:00 बजे से
  4. 25.11.2018- चतरा- जवाहरलाल स्टेडियम 11:00 बजे से
  5. 25.11.2018- जमशेदपुर- गणेश पूजन मेला मैदान कदमा 11:00 बजे से
  6. 25.11.2018- जामताड़ा- यज्ञ मैदान 1:00 बजे से
  7. 25.11.2018- रामगढ़- एसएस हाई स्कूल गोला 11:00 बजे से
  8. 26.11.2018- चक्रधरपुर- चक्रधरपुर मैदान 11:00 बजे से
  9. 28.11.2018- कोडरमा- डोमचांच हाई स्कूल मैदान 11:00 बजे से
  10. 29.11.2018- बोकारो- नावाडीह मैदान 2:00 बजे से
  11. 29.11.2018- लोहरदगा- अग्रसेन भवन 1:00 बजे से
  12. 02.12.2018- गिरिडीह- झंडा मैदान 11:00 बजे से
  13. 02.12.2018- साहिबगंज- राजमहल रेलवे मैदान 11:00 बजे से
  14. 02.12.2018-खूंटी- कोऑपरेटिव मैदान 1:00 बजे से
  15. 02.12.2018- रातू- प्रखंड मैदान रातू 12:00 बजे से
  16. 02.12.2018- मधुपुर- शेखपुरा दुर्गा मंदिर मैदान 1:00 बजे से
  17. 02.12.2018- महागामा- महागामा मैदान 11:00 बजे से
  18. 05.12.2018- पलामू- रमणा प्रखंड मैदान 11:00 बजे से
  19. 05.12.2018- अनगड़ा- गोंदली पोखर 1:00 बजे से
  20. 16.12.2018- चन्हो- चन्हो प्रखंड मैदान 11:00 बजे से

बैठक में संघ के सभी अनुषंगिक संगठन थे इसमें मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद, सेवा भारती, विद्या भारती, वनवासी कल्याण केंद्र , कल्याण आश्रम, धर्म जागरण, भारतीय मजदूर संघ, भारतीय किसान संघ, अधिवक्ता परिषद, संस्कृत परिषद, एकल विद्यालय, हिंदू जागरण मंच, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सहित अन्य संगठन के पदाधिकारी व प्रतिनिधि सम्मिलित हुए एवं विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री श्री केशव राजू जी, क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल जी, क्षेत्र सेवा प्रमुख प्रमोद मिश्रा, प्रांत उपाध्यक्ष ध्रुवदेव तिवारी, प्रांत मंत्री वीरेंद्र साहू ,प्रांत गौरक्षा प्रमुख गिरजा शंकर पांडे, अशोक अग्रवाल प्रमुख समन्वय मंच, स्वामी दिव्यानंद जी, प्रांत कोषाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, प्रांत सह मंत्री विजय पांडे, प्रांत संयोजक बजरंगदल दीपक ठाकुर , अमरेंद्र विष्णुपुरी, प्रांत विभाग सह मंत्री मिथिलेश्वर मिश्रा, विभाग प्रमुख प्रचार प्रसार अमर प्रसाद सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सम्मिलित हुए।

राष्ट्र समर्पण का youtube चैनल को जरूर saubscribe करने के लिए Click Here

By Rashtra Samarpan

राष्ट्र समर्पण एक राष्ट्र हित में समर्पित पत्रकार समूह के द्वारा तैयार किया गया ऑनलाइन न्यूज़ एवं व्यूज पोर्टल है । हमारा प्रयास अपने पाठकों तक हर प्रकार की ख़बरें निष्पक्ष रुप से पहुँचाना है और यह हमारा दायित्व एवं कर्तव्य भी है ।

Related Post

एक नजर इधर भी

error: Content is protected !!