Fri. Oct 18th, 2024

रामगढ़ विधानसभा चुनाव 2019 की पूरी रिपोर्ट

— रितेश कश्यप



सभी प्रत्याशियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया 




रामगढ़। रामगढ़ विधानसभा के तीसरे चरण के चुनाव में गुरुवार को सभी प्रत्याशियों ने अपने-अपने बूथों में वोट डाला। आजसू के प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने अपने पति एवं गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के साथ अपने बूथ में जाकर वोट डाला। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी ममता देवी ने अपने बूथ में जाकर अपना वोट डाला। रामगढ़ शहर में स्थित भाजपा प्रत्याशी रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू ने अपने समर्थकों एवं अपनी पत्नी के साथ अपना मताधिकार का प्रयोग किया।
प्रत्याशियों के साथ साथ आम जनता में भी इस चुनाव के प्रति खासा उत्साह दिखाई दिया । लोग सुबह से ही कतार में खड़े नजर आए इससे यही पता चल रहा है कि प्रशासन पहले मतदान फिर जलपान की मुहिम लगभग सफल मानी जा रही है।

प्रशासन की अच्छी व्यवस्था की हर जगह हुई चर्चा

रामगढ़। विधानसभा चुनाव 2019 के अंतर्गत रामगढ़ विधानसभा के सभी बूथों में हर प्रकार की व्यवस्था एवं सुविधा दी गई जिससे मतदान करने वाले लोगों को कोई तकलीफ ना उत्पन्न न हो सके। रामगढ़ में कई बूथों में देखा गया कि वेबकास्टिंग के जरिए उन पर नजर रखी जा रही थी। पूरे रामगढ़ से कोई अप्रिय घटना सुनने को नहीं मिली। कहीं-कहीं ईवीएम खराब होने की शिकायत आई मगर सरकारी पदाधिकारियों की तत्परता से उसका भी समाधान निकाल लिया गया

दिव्यांग वोटरों की अगर बात की जाए तो उनकी सुविधा का ख्याल हर बूथ पर रखा गया था। हर एक बूथ में दिव्यांग वोटरों के लिए व्हील चेयर की अच्छी सुविधा दी गई थी।

रामगढ़ के उपायुक्त संदीप सिंह एवं पुलिस उपायुक्त प्रभात कुमार ने पूरे रामगढ़ जिले की विधि व्यवस्था पर नजर बनाए हुए थे। पुलिस उपायुक्त प्रभात कुमार को भी रामगढ़ जिले के अंतर्गत रामगढ़ एवं बड़कागांव विधानसभा के क्षेत्र में भ्रमण करते एवं अपने विधि व्यवस्था देखते हुए नजर आए।

आम मतदाताओं के सुविधाओं का भी पूर्ण ख्याल रखा गया जिसमें पानी बिजली देसी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की गई थी। प्रशासनिक विधि व्यवस्था को देखते हुए आम मतदाता भी प्रशासन की सकारात्मक पहल की प्रशंसा करते पाए गए।

रामगढ़ एवं बड़कागांव में पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं रही सबसे आगे

रामगढ़।झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के चुनाव में रामगढ़ विधानसभा एवं बड़कागांव विधानसभा में वोटरों ने मतदान में अपनी भूमिका बहुत अच्छे से निभाई। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की बात की जाए तो पूरे बड़कागांव में मतदान का प्रतिशत 65.78% रहा जिसमें महिलाओं ने  67.37% और पुरुषों ने 64.37%  मत का प्रयोग किया। आंकड़ों के हिसाब से अगर देखा जाए तो बड़कागांव विधानसभा में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर वोट डाला जबकि पुरुष महिलाओं की अपेक्षा पीछे रहे।

अगर रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की बात की जाए तो यहां भी महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ दिया। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मतदान का कुल प्रतिशत 71.09% रहा जिसमें महिलाओं ने  72.98% मतदान का प्रयोग किया और पुरुषों ने 69.37% प्रयोग किया।

रामगढ़ जिले के 92.36% दिव्यांग मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाया।

Website | + posts

राष्ट्र समर्पण एक राष्ट्र हित में समर्पित पत्रकार समूह के द्वारा तैयार किया गया ऑनलाइन न्यूज़ एवं व्यूज पोर्टल है । हमारा प्रयास अपने पाठकों तक हर प्रकार की ख़बरें निष्पक्ष रुप से पहुँचाना है और यह हमारा दायित्व एवं कर्तव्य भी है ।

By Rashtra Samarpan

राष्ट्र समर्पण एक राष्ट्र हित में समर्पित पत्रकार समूह के द्वारा तैयार किया गया ऑनलाइन न्यूज़ एवं व्यूज पोर्टल है । हमारा प्रयास अपने पाठकों तक हर प्रकार की ख़बरें निष्पक्ष रुप से पहुँचाना है और यह हमारा दायित्व एवं कर्तव्य भी है ।

Related Post

error: Content is protected !!