Tue. Mar 3rd, 2026

मौसम अलर्ट: झारखंड के इन जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना..

WeatherALert | Rashtra Samarpan News

रांची मौसम केंद्र ने दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसका असर झारखंड के विभिन्‍न जिलों में पड़ने की उम्‍मीद है। केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

आज पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, साहिबगंज, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश और गर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

22 और 23 मई को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। कुछ जगहों पर तेज सतही हवा चलेगी। इसकी गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।

24 मई को राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। कुछ जगहों पर तेज सतही हवा चलेगी। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।

By Rashtra Samarpan

राष्ट्र समर्पण एक राष्ट्र हित में समर्पित पत्रकार समूह के द्वारा तैयार किया गया ऑनलाइन न्यूज़ एवं व्यूज पोर्टल है । हमारा प्रयास अपने पाठकों तक हर प्रकार की ख़बरें निष्पक्ष रुप से पहुँचाना है और यह हमारा दायित्व एवं कर्तव्य भी है ।

Related Post

error: Content is protected !!