Tue. Jan 20th, 2026

महागठबंधन से हजारीबाग सीट पर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी चुनाव लड़ेगी

images | Rashtra Samarpan News

गोला। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी झारखंड प्रदेश की बैठक हेंसापोड़ा क्षेत्र के लुगुबाबाा आश्रम में जिला अध्यक्ष हरिनाथ महतो की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विजय महतो एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष सज्जन कश्यप उपस्थित थे। आमसभा चुनाव पर चर्चा निर्णय लिया गया कि महागठबंधन से हजारीबाग सीट पर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी चुनाव लड़ेगी।प्रदेश अध्यक्ष विजय महतो ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का निर्देश है पार्टी यहांं से लोकसभा चुनाव लड़ेगी। आने वाले झारखंड विधानसभा के 7 से 8 विधानसभा को चिन्हित कर प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए तैयारी करने की बात कही अध्यक्ष ने यह भी कहा कि महागठबंधन से 14 लोकसभा की सभी सीटों पर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी झारखंड प्रदेश मजबूती के साथ सहयोग करेंगे चुनाव में पुुरा सहयोग कर प्रत्याशी को जिताने का काम करेगी। प्रदेश अध्यक्ष सज्जन कश्यप ने युवा शक्ति के जोर पर महागठबंधन को मजबूत करेगी। बैठक को कई और नेताओं ने संबोधित किया उनमें राजेश कुशवाहा , महासचिव सह प्रवक्ता,अमर लाल महतो , महासचिव सह प्रवक्ता प्रताप कुशवाहा प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुशवाहा, महासचिव अश्विनी तिवारी, कार्यालय प्रभारी वीरेंद्र कुशवाहा , रामगढ़ जिला सुरेश राम दांगी, नंदन महतो ,हीरालाल कुशवाहा,रांची जिला अध्यक्ष दिनेश लोहरा , सोमरा उरांव, सुरेश महतो अनिल गिरी ,गौतम कुमार साहू , रामगढ़ जिला महानगर अध्यक्ष संतोष गिरी ,और बोकारो जिला अध्यक्ष संजय कुशवाहा, प्रदेश सचिव वकील महतो के अलावा अनेकों वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखें।

By Rashtra Samarpan

राष्ट्र समर्पण एक राष्ट्र हित में समर्पित पत्रकार समूह के द्वारा तैयार किया गया ऑनलाइन न्यूज़ एवं व्यूज पोर्टल है । हमारा प्रयास अपने पाठकों तक हर प्रकार की ख़बरें निष्पक्ष रुप से पहुँचाना है और यह हमारा दायित्व एवं कर्तव्य भी है ।

Related Post

एक नजर इधर भी

error: Content is protected !!