Tue. Mar 3rd, 2026

बिहार झारखंड क्षेत्र संघचालक बने देवव्रत पाहन

 

20210320 103912 compress74 | Rashtra Samarpan News

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की बेंगलुरु में चल रही प्रतिनिधि सभा की बैठक में सभी क्षेत्रों की कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। इसके तहत  बिहार झारखंड क्षेत्र के सह क्षेत्र संघचालक देवव्रत पाहन को क्षेत्र संघचालक की जिम्मेदारी दी गई। वहीं, वर्तमान क्षेत्र संघचालक सिद्धिनाथ सिंह को नई जिम्मेदारी दी जाएगी।

संघ ने कार्य की दृष्टि से पूरे देश को 11 क्षेत्र और 43 प्रांत में विभाजित किया है। प्रत्येक तीन वर्ष पर होने वाले इस चुनाव में प्रतिनिधि सभा की बैठक में ही क्षेत्र का चुनाव होता है। शुक्रवार की रात उत्तर पूर्व क्षेत्र (झारखंड-बिहार) की कार्यकारिणी का चुनाव हुआ।

बताते चलें कि सिद्धिनाथ सिंह पिछले 12 वर्षों से क्षेत्र संघचालक का दायित्व संभाल रहे थे। देवव्रत पाहन को 2018 में प्रांत संघचालक से सह क्षेत्र संघचालक का दायित्व दिया गया। वे सेल टैक्स विभाग में वरीय अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। सेवानिवृत्ति के बाद अपना पूरा समय संघ के काम में लगा रहे हैं। संघ के अनुषांगिक संगठनों को भी समय देते हैं।

देवव्रत पाहन के साथ ही अनिल ठाकुर संपर्क प्रमुख, अजय कुमार सेवा प्रमुख, मनोज कुमार शारीरिक प्रमुख, प्रेम अग्रवाल व्यवस्था प्रमुख, देवव्रत प्रसाद बौद्धिक प्रमुख एवं सूबेदार जी धर्म जागरण समन्वय के क्षेत्र प्रमुख होंगे। इनमें से कई लोग पहले से ही इस दायित्व को संभाल रहे थे। क्षेत्र की शेष टोली की घोषणा आज सरकार्यवाह करेंगे। क्षेत्र कार्यवाह, क्षेत्र प्रचारक प्रमुख, क्षेत्र प्रचारक आदि की घोषणा बाकी है। संघ सूत्रों के अनुसार सिद्धिनाथ सिंह को ग्राम विकास की जिम्मेदारी दी जा सकती है। इस क्षेत्र में वे स्वयं बेहतर काम कर सैकड़ों लोगों को रोजगार दे रहे हैं। वे राष्ट्रीय सेवा भारती के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

 साभार : दैनिक जागरण

By Rashtra Samarpan

राष्ट्र समर्पण एक राष्ट्र हित में समर्पित पत्रकार समूह के द्वारा तैयार किया गया ऑनलाइन न्यूज़ एवं व्यूज पोर्टल है । हमारा प्रयास अपने पाठकों तक हर प्रकार की ख़बरें निष्पक्ष रुप से पहुँचाना है और यह हमारा दायित्व एवं कर्तव्य भी है ।

Related Post

error: Content is protected !!