Mon. Sep 16th, 2024

प्रदेश में भाजपा,आजसू के खिलाफ जनाक्रोश : आरपीएन सिंह

–रितेश कश्यप 

रामगढ़। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी ममता देवी ने 25 नवंबर को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद शहर में रोड शो करते हुए ममता देवी बाजार टांड़ स्थित एमएमटी मैदान पहुंची। यहां आयोजित विशाल जन सभा को कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहा cकि झारखंड में महागठबंधन के समर्थन में जनसैलाब उमड़ पड़ा है। झारखंड में महागठबंधन बड़ी जीत की ओर आगे बढ़ रही है। झारखंड से भाजपा, आजसू का सफाया होने जा रहा है। पूरे प्रदेश में भाजपा,आजसू के खिलाफ जनाक्रोश है। राज्य की जनता त्राहिमाम कर रही है।

हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए आरपीएन सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में परिवर्तन की आंधी चल पड़ी है। रामगढ़ का जनसैलाब भाजपा आजसू को उखाड़ने के लिए उमड़ा है। उन्होंने कहा कि रामगढ़ की बेटी ममता देवी ने गरीबों के लिए लड़ती रही है। गरीबों की हक की लड़ाई लड़ते-लड़ते ममता देवी को 6 महीने तक जेल भी जाना पड़ा है। आरपीएन सिंह ने कहा कि 23 दिसंबर के बाद जब झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनेगी । ममता देवी को आगे लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों तक भाजपा और आजसू में भ्रष्टाचार के खिलाफ  कभी लड़ाई नहीं हुई। राज्य में किसान आत्महत्या कर रहे हैं गरीब भुखमरी के शिकार हो रहे हैं।लेकिन कभी भी आजसू ने इन मुद्दों पर भाजपा से लड़ाई नहीं लड़ी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस हर घर से एक व्यक्ति को नौकरी देगी ।

झामुमो के वरिष्ठ नेता सिल्ली के पूर्व विधायक अमित महतो ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा-आजसू की सरकार ने झारखंड के लोगों को अपमान करने का काम किया है। झारखंड की स्थानीय नीति 1985 के आधार पर बनाया गया है। झारखंड सरकार ने सीएनटी, एसपीटी एक्ट और भूमि अधिग्रहण बिल पास किया है। यह विवादास्पद बिल को पास कराने में आजसू ने भाजपा को साथ दिया है। आजसू झारखंड विरोधी पार्टी है। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता इन झारखंड विरोधी पार्टियों को अच्छी सबक सिखाए। उन्होंने कहा कि जब सीएनटी एसपीटी एक्ट और स्थानीय नीति को पास किया गया था। तब शहर के सुभाष चौक में आजसू ने मिठाइयां बांटी थी । अमित महतो ने कहा कि रामगढ़ के विधायक मंत्री रहते हुए झारखंड विरोधी लोगों का खुलकर साथ दिया है। उन्होंने कहा कि ममता देवी गरीबों के लिए लड़ाई लड़ रही थी मंत्री ने ताकत के बल पर गोला में गरीबों पर गोलियां चलवा दिया। उस दौरान ममता देवी की गोद में छोटी सी बच्ची थी। उस वक्त ममता देवी को 6 महीने तक जेल रहना पड़ा। यह क्षेत्र के आतंक को दर्शाता है।

मंच पर सिल्ली के पूर्व विधायक अमित महतो, संजय पासवान, आभा सिन्हा,  जयशंकर पाठक, मुना पासवान, शहजादा अनवर, केशव महतो ,बलजित बेदी, सातनू मिश्रा, सीपी संतन, मुकेश यादव, सुदर्शन महतो , संजय साव, समशाद खान,  समसुद खान, दिलीप शर्मा, रूपेन्दर महतो, शेखर पटवा अनिता देवी  रामविनय महतो, लक्ष्मण महतो, दिनेश मुंडा, सुरेश महतो, जयंती देवी, राजु महतो, जागेश्वर नागवसि, अनिल मुंडा, लालबिहारी महतो एवं महा गठबंधन के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Website | + posts

राष्ट्र समर्पण एक राष्ट्र हित में समर्पित पत्रकार समूह के द्वारा तैयार किया गया ऑनलाइन न्यूज़ एवं व्यूज पोर्टल है । हमारा प्रयास अपने पाठकों तक हर प्रकार की ख़बरें निष्पक्ष रुप से पहुँचाना है और यह हमारा दायित्व एवं कर्तव्य भी है ।

By Rashtra Samarpan

राष्ट्र समर्पण एक राष्ट्र हित में समर्पित पत्रकार समूह के द्वारा तैयार किया गया ऑनलाइन न्यूज़ एवं व्यूज पोर्टल है । हमारा प्रयास अपने पाठकों तक हर प्रकार की ख़बरें निष्पक्ष रुप से पहुँचाना है और यह हमारा दायित्व एवं कर्तव्य भी है ।

Related Post

error: Content is protected !!